फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today:The mercury of Madhya Pradesh is rising continuously, the temperature will increase by four degrees in three-four days

MP Weather Today: लगातार उछल रहा मध्य प्रदेश का पारा, तीन-चार दिनों में चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

Mon, 14 Mar 2022 01:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 01:22 PM IST
सार

उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात एक्टिव  है। जिसका असर मप्र पर भी पड़ रहा है। वहां से आने वाली हवाएं प्रदेश में गर्मी बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 16 और 17 मार्च को तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:The mercury of Madhya Pradesh is rising continuously, the temperature will increase by four degrees in three-four days
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में लगातार उछाल जारी है। कहीं-कहीं रात का पारा तीन डिग्री से ज्यादा उछला है तो दिन का पारा भी ढाई डिग्री ऊपर गया है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री को छू रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तापमान लगातार बढ़ेगा। उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात एक्टिव  है। जिसका असर मप्र पर भी पड़ रहा है। वहां से आने वाली हवाएं प्रदेश में गर्मी बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 16 और 17 मार्च को तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार रात का पारा भी कहीं-कहीं 20 डिग्री के पास पहुंच गया है तो दिन का पारा कहीं-कहीं 37 डिग्री को पार कर गया है। पश्चिमी इलाकों में ज्यादा गर्मी बढ़ी है। प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें तो खरगोन में 37.4, राजगढ़ में 37.3, खंडवा में 37.1, होशंगाबाद में 36.5, धार-रतलाम में 36, दमोह में 35.5, उज्जैन में 35.4, सागर में 35.3, ग्वालियर में 35.2, खजुराहो-नौगांव में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सागर में 20.1, इंदौर में 19.7, सिवनी में 19.2 रहा। अगर ठंड की बात करें तो पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 11 डिग्री रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में भोपाल में 34.4 और 18, इंदौर में 33.4 और 19.7, ग्वालियर में 35.2 और 16.3, जबलपुर में 33.8 और 17.3 डिग्री तापमान रहा।  मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। भोपाल-ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। सागर, भोपाल, ग्वालियर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में खासा उछाल देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed