फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The hottest night of the season in Madhya Pradesh, mercury reached 33.7 degrees, rain-storm red alert in eight districts

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में सीजन की सबसे गर्म रात, पारा 33.7 डिग्री पहुंचा, आठ जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Mon, 16 May 2022 02:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 02:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में रात का तापमान सीजन में पहली बार 34 डिग्री के पास पहुंच गया है। प्रदेश में अब भी तापमान 47 डिग्री के पार बना हुआ है। ग्वालियर की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The hottest night of the season in Madhya Pradesh, mercury reached 33.7 degrees, rain-storm red alert in eight districts
weather up, गर्मी, लू, यूपी मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दिन में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है तो रात में उमसभरा तापमान बेचैन कर रहा है। मध्य प्रदेश में रात का तापमान सीजन में पहली बार 34 डिग्री के पास पहुंच गया है। जानकारों की मानें तो एक-दो दिन ऐसे ही मौसम से सामना करना पड़ेगा। अगले 24 घंटों के लिए 8 जिलों में बारिश-आंधी तो 12 से ज्यादा जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक गर्मी बरकरार रहेगी। पड़ोसी राज्यों से आने वाली गर्म हवाएं इसी तरह आती रहेंगी। जानकारों की मानें तो 16 एवं 17 मई को भी तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा। अभी पश्चिमी विक्षोभ ईरान-अफगानिस्तान क्षेत्र में मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में उत्तर में है। दक्षिणी कर्नाटक के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। इससे होकर तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ तक उत्तर-दक्षिण ट्रफ फैला है। कुल मिलाकर अगले दो-तीन दिन बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि नौतपा में फिर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 43.9 29.0
इंदौर 41.4 25.0
ग्वालियर 46.6 33.7
जबलपुर 43.9 33.0


मौसम  विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव, दतिया में तीव्र लू तथा रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, दमोह, ग्वालियर जिलों में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, अनूपपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें, आंधी चलने की संभावना है। वहीं चंबल, ग्वालियर, रीवा, सागर संभागों के जिलों में तथा रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, भोपाल जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अब भी तापमान 47 डिग्री के पार बना हुआ है। खजुराहो, नौगांव में पारा सबसे ज्यादा रहा। दोनों जगह 47.4, दतिया में 47, ग्वालियर में 46.6, सतना में 46.1, सीधी में 45.4, रीवा में 45.2, दमोह में 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रात का पारा सीजन में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। ग्वालियर की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। ग्वालियर में 33.7, दमोह में 33, दतिया में 32.8, टीकमगढ़ में 32, रायसेन में 31.6, उमरिया-सीधी में 31.4, जबलपुर में 30.4,  राजगढ़ में 29.4, भोपाल-नौगांव-सागर-सतना में 29, होशंगाबाद में 28.9, उज्जैन में 28.5, रीवा में 28.2, शाजापुर में 28.1, रतलाम में 28 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed