{"_id":"6251254541a36c62c34b4ae0","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-the-heat-in-madhya-pradesh-is-getting-worse-day-s-temperature-is-44-and-night-s-temperature-is-beyond-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी कर रही बेहाल, दिन का पारा 44 तो रात का तापमान 26 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी कर रही बेहाल, दिन का पारा 44 तो रात का तापमान 26 के पार
Sat, 09 Apr 2022 11:48 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:48 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में असहनीय गर्मी पड़ने लगी है। शहरों की सड़कें दिन में सूनी होने लगी हैं। दिन का पारा 44 के ऊपर तो रात का तापमान भी 26 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। अगले पांच दिनों तक गर्म हवाएं प्रदेश में गर्मी और बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। दिन का पारा 44 के ऊपर तो रात का तापमान भी 26 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। लू से प्रदेश के कई जिले प्रभावित हैं। लगभग पूरे प्रदेश में सामान्य से ज्यादा तापमान है। शनिवार को कुछ जिलों में बूंदा-बांदी की संभावना बताई गई है। अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में गर्म हवाएं चल रही हैं, लू का प्रभाव है। इसके चलते गर्म हवाएं मध्य प्रदेश में आ रही हैं और तापमान बढ़ रहा है। जानकारों की मानें तो अगले पांच दिनों तक गर्म हवाएं ऐसी ही बनी रहेंगी, जिससे प्रदेश का पारा भी चढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद तापमान कुछ कमी हो सकती है।
राजगढ़-होशंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें राजगढ़-होशंगाबाद सबसे गर्म रहे। राजगढ़-होशंगाबाद में 44.5, खरगोन में 44.2, खंडवा में 44.1, रतलाम में 43.8, नौगांव में 43.3, गुना में 42.8, ग्वालियर-दतिया-धार में 42.7, दमोह-खजुराहो-सागर-सीधी में 42.6, उज्जैन-शाजापुर-सतना-टीकमगढ़ में 42, रायसेन में 41.8, भोपाल-उमरिया में 41.7, जबलपुर में 41.6, रीवा में 41.2, इंदौर-मंडला-नरसिंहपुर में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
सागर में रात सबसे गर्म
रात के पारे की बात करें तो सागर की रात सबसे गर्म रही। सागर में 26.1, होशंगाबाद में 25, जबलपुर में 24.5, रतलाम में 24, इंदौर में 23.9, बैतूल में 23.2, खंडवा-टीकमगढ़ में 23, सतना में 22.7, राजगढ़ में 22.5, दमोह में 22.4, गुना-नरसिंहपुर-सीधी में 22, भोपाल-खरगोन में 21.8, धार में 21.7, शाजापुर में 21.6, छिंदवाड़ा में 21.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
कैसा रहेगा आगे का मौसम
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा, नौगांव, सागर, राजगढ़, धार, रतलाम, ग्वालियर, गुना में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। इसके अलावा सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तथा रीवा, सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, शाजापुर जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार के दक्षिणी पूर्वी मप्र से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके कारण दक्षिणी पूर्वी जिले सिवनी, बालघाट और छिंदवाड़ा में गुरुवार और शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बूंदा-बांदी हुई है।