फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Scorching heat started in Madhya Pradesh, night mercury crossed 26

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में झुलसाने लगी गर्मी, रात का पारा 26 के पार पहुंचा

Sun, 10 Apr 2022 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 02:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में गर्मी झुलसाने लगी है। राजस्थान-गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाएं हैं।  लगभग पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 के ऊपर है। आठ जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Scorching heat started in Madhya Pradesh, night mercury crossed 26
एमपी मौसम आज: न्यूनतम तापमान 26 को पार गया है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी झुलसाने लगी है। दिन और रात का पारा लगातार चढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 26 को पार गया है। लगभग पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 के ऊपर है। आठ जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कारण राजस्थान-गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाएं हैं।  मौसम जानकारों की मानें तो इस वर्ष अप्रैल में गर्मी रिकार्ड बना सकती है। 29 अप्रैल 1993 को खजुराहो में प्रदेश का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार गर्मी इसे ब्रेक कर सकती है।  
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो दतिया सबसे गर्म रहा। दतिया में 44.2 डिग्री, राजगढ़-नौगांव में 44, ग्वालियर-खजुराहो में 43.8, रतलाम-खरगोन-दमोह में 43.6, खंडवा में 43.1, सतना में 43, गुना-होशंगाबाद में 43, सागर में 42.9,  धार में 42.7, सीधी-टीकमगढ़ में 42.6, रीवा में 42.4, उज्जैन में 42.2, शाजापुर-भोपाल में 42.1, रायसेन 42, जबलपुर में 41.8, उमरिया में 41.5, इंदौर में 41.1, नरसिंहपुर में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो जबलपुर में 26.2, खंडवा-राजगढ़ में 24.4, रतलाम में 24.2, खरगोन-होशंगाबाद 24, दमोह-सागर में 23.5, सतना-टीकमगढ़ में 23.4, शाजापुर में 23.3, गुना-सीधी में 23.2,  नरसिंहपुर में 23 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर में तीव्र लू तथा रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, सागर, दमोह, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, उज्जैन, दतिया, गुना में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो ग्वालियर, दतिया, गुना, रतलाम, राजगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह जिलों में तीव्र लू चलने की संभावना है, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रीव-चंबल संभागों के जिलों में तथा उमरिया, जबलपुर,  छिंदवाड़ा, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच एवं मंदसौर जिलों के लिए यलो अलर्ट है। यहां लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed