फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Scorching heat in Madhya Pradesh, day in Khargone and night in Jabalpur the hottest

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, खरगोन में दिन तो जबलपुर में रात रही सबसे ज्यादा गर्म

Mon, 04 Apr 2022 01:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 01:30 PM IST
सार

तेज धूप पड़ने और पड़ोसी राज्यों से गर्म हवाएं आने से प्रदेश में गर्मी बढ़ी हई है। मौसम जानकारों की मानें तो जल्द ही तापमान में तेजी आएगी। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Scorching heat in Madhya Pradesh, day in Khargone and night in Jabalpur the hottest
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। बीते 24 घंटे में रात का पारा जरूर लुढ़का है। दिन में तपन बनी हुई है। कई जिलों में लू का प्रभाव देखा गया। आज भी प्रदेश के करीब 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप पड़ने और पड़ोसी राज्यों से गर्म हवाएं आने से प्रदेश में गर्मी बढ़ी हई है। मौसम जानकारों की मानें तो जल्द ही तापमान में तेजी आएगी। प्रदेश के अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया। जबकि रात के पारे में उतार-चढ़ाव देखा गया। सागर के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट रही, वहीं रायसेन में 2.6 डिग्री का उछाल देखा गया। 
विज्ञापन


निमाड़ में सबसे ज्यादा गर्मी
मौमस विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश सबसे गर्म निमाड़ क्षेत्र ही है। खरगोन में 43.2, होशंगाबाद-नौगांव में 42.6, खजुराहो में 42.4, खंडवा में 42.1, दतिया में 41.9, राजगढ़ में 41.8,  ग्वालियर में 41.6, रतलाम-दमोह-सतना में 41.5, गुना में 41.4, धार में 41.3, सागर में 41.1, नरसिंहपुर-सीधी-टीकमगढ़ में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर की रात सबसे गर्म
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे गर्म जबलपुर की रात रही। जबलपुर में 23.3, होशंगबाद-टीकमगढ़ में 23.2, सागर में 22.6, इंदौर में 22.5, रतलाम में 22.4, दमोह में 22.2, सीधी में 21.8, रायसेन में 21.6, शाजापुर में 21.5, सतना में 21.3, खंडवा-खरगोन में 21 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.6 और 20.2, इंदौर में 39.4 और 22.5, ग्वालियर में 41.6 और 18.6, जबलपुर में 40.5 और 23.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 


कैसा रहेगा आगे का मौसम
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सतना, खजुराहो, नौगांव, सागर, दमोह, रतलाम, गुना, ग्वालियर, दतिया में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि सागर-चंबल संभागों के जिलों में तथा रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, भोपाल, राजगढ़, धार, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, रतलाम, ग्वालियर, गुना, दतिया जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed