फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Rain in many districts of East Madhya Pradesh, the weather is expected to remain the same for the next two days

MP Weather Today: पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश, अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार

Sun, 27 Feb 2022 12:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 12:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में  पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Rain in many districts of East Madhya Pradesh, the weather is expected to remain the same for the next two days
मौसम - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अधिकांश जगह दिन का तापमान उछला है, वहीं रात का तापमान कुछेक जगह गिरा है। बीते 24 घंटे में पूर्वी क्षेत्र के इलाकों में बौछारें पड़ी हैं। प्रदेश में सबसे ठंडा खुजराहो रहा, यहां रात का पारा 11.5 डिग्री पर रहा। दिन में गर्मी बढ़ रही है। खरगोन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। नारायणगंज में 2, पनागर, जैतहरी, अनूपपुर, शाहपुरा, कोतमा, जबलपुर में 1 मिमी बारिश हुई। अगले 24 घंटे के लिए अनुमान अनुसार शहडोल संभाग के जिलों में, सीधी, सिंगरौली, मंडला जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में तापमान के आंकड़ों की बात करें तो कई जगह रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है। खजुराहो में 11.5, नरसिंह पुर में 12, ग्वालियर में 12.4, रायसेन-नौगांव में 12.5, उज्जैन में 12.8,  दतिया में 13, पचमढ़ी में 13.5,  धार-गुना में 13.6, रतलाम में 13.8, शाजापुर में 13.9, राजगढ़ में 14.3, खंडवा-रीवा में 14.4, टीकमगढ़ में 14.6, छिंदवाड़ा में 15 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.3 और 15.5, इंदौर में 32.5 और 15.1, ग्वालियर में 28 और 12.4, जबलपुर में 31.9 और 18.5 डिग्री रहा। जबलपुर में रात का तापमान सबसे ऊपर रहा। उमरिया में एक दिन में रात के पारे में 5.4 डिग्री का उछाल देखा गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम जानकारों के अनुसार प्रदेश के आसपास दो सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते तापमान में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास एक सिस्टम एक्टिव है। सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। अगले 2 दिन मध्य प्रदेश में कुछ जगह बादल रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed