{"_id":"62932c4fbdeeb54f2775c6ae","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-now-the-humidity-is-disturbing-in-the-state-the-night-temperature-is-beyond-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अब उमस कर रही परेशान, रात का पारा 32 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में अब उमस कर रही परेशान, रात का पारा 32 के पार
Sun, 29 May 2022 01:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 01:48 PM IST
सार
एमपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। सबसे गर्म रात ग्वालियर की रही।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। लगातार बढ़ता तापमान परेशानी बढ़ा रहा है। दिन का पारा 43 तो रात का पारा 32 के पार पहुंच गया है। वातावरण में नमी रहने के कारण दिन के तापमान में तेजी से तो बढ़ोतरी नहीं हो रही है, लेकिन उमस बरकरार है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सात-आठ जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट दिया गया है।
प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर, रीवा, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। तेंदूखेड़ा में 2, सिंहावल, केवलारी, पनागर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान कहता है कि रीवा संभाग के जिलों में तथा कटनी, दमोह, छतरपुर, मंडला, बालाघाट व सिवनी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है, जो बता रहा है कि यहां गरज के साथ बिजली चमकने-गिरने एवं तेज हवा 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो वातावरण में नमी रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, लेकिन उमस बरकरार है। उत्तर प्रदेश से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा गुजर रही है, जिससे राज्य में नमी बनी हुई है। हालांकि अगले कुछ दिन तापमान थोड़ा ऊपर जा सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास ट्रफ लाइन के रूप में बना हुआ है। पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिसके चलते कुछ नमी आ रही है। इन दो वेदर सिस्टम के कारण रविवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा। नौगांव में 43, ग्वालियर में 42.6, दतिया में 42.2, सीधी में 41.8, टीकमगढ़ में 41.6, खजुराहो में 41.2, रायसेन-दमोह में 41, राजगढ़ 40.8, खरगोन-सतना में 40.5, गुना-रीवा-सिवनी में 40.4, खंडवा में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे गर्म रात ग्वालियर की रही। ग्वालियर में 32.2, दतिया में 31.3, टीकमगढ़ में 30.8, उमरिया में 29.5, रायसेन में 29.2, राजगढ़-नौगांव में 28.5, सीधी में 28.2, भोपाल में 28 डिग्री तापमान रहा। अगले दो-तीन दिन तापमान में मामूली परिवर्तन रहेंगे यानी मौसम लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 39.9 | 28.0 |
| इंदौर | 37.4 | 25.0 |
| जबलपुर | 39.1 | 23.2 |
| ग्वालियर | 42.6 | 32.2 |