फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Relief from cold continues in Madhya Pradesh, weather will change again from tomorrow, showers may fall at some places

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में ठंड से राहत जारी, कल से फिर करवट बदलेगा मौसम, कहीं-कहीं गिर सकती हैं बौछारें

Tue, 01 Feb 2022 11:32 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 11:32 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में हवा का रुख बदलने से फिलहाल ठंड से राहत है। अगले 24 घंटों में मौसम फिर करवट लेगा। बादल होने से दिन का तापमान गिरेगा। कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Relief from cold continues in Madhya Pradesh, weather will change again from tomorrow, showers may fall at some places
एमपी मौसम आज: हवाओं का रुख बदलने से ठंड से राहत जारी - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में हवा का रुख बदलने से फिलहाल ठंड से राहत है। अगले 24 घंटों में मौसम फिर करवट लेगा। बादल होने से दिन का तापमान गिरेगा। कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। बीते 24 घंटे में मंडला में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। वहीं खरगौन में दिन का तापमान 32.5 पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात का पार 7 डिग्री से ऊपर रहा। मंडला में 6.5, बैतूल-नौगांव में 7.5, पचमढ़ी-रीवा में 7.4, रायसेन में 7.5, खजुराहो में 7.6, उमरिया में 7.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सभी जगह दिन का पारा 25 डिग्री से ऊपर रहा। खरगौन में 32.5 डिग्री तक उछल गया। मौसम केंद्र की जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक रात के तापमान में उछाल रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख बदलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से लोगों को ठंड में राहत मिली है। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के मिजाज पर असर है। दो फरवरी से बादल छा सकते हैं। कुछ इलाकों में बारिश की भी हो सकती है। मौसम के जानकारों की मानें तो कल एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बनेगा। इन्हीं वजह से हवाओं के साथ वातावरण में नमी आने से ग्वालियर, चंबल, रीवा संभागों के जिलों में बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed