फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: People get relief from heat as the temperature drops, Indore has the hottest night again

MP Weather Today: तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत, इंदौर में फिर सबसे गर्म रही रात

Tue, 22 Mar 2022 01:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 01:12 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही पारा करीब 2 डिग्री तक लुढ़का है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इंदौर की रात सबसे गर्म रही। वहीं होशंगाबाद में दिन सबसे गर्म रहा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: People get relief from heat as the temperature drops, Indore has the hottest night again
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान गिरा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान गिरा है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण पारा लुढ़का है। इंदौर की रात सबसे गर्म रही। वहीं होशंगाबाद में दिन सबसे गर्म रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही पारा करीब 2 डिग्री तक लुढ़का है। अफगानिस्तान और उससे लगे हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर में प्रति चक्रवात के कारण राजस्थान और गुजरात की ओर से आ रहीं गर्म पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश का तापमान बढ़ा दिया था। अब पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण गुजरात और राजस्थान में भी तापमान में कमी आई है। इससे मध्य प्रदेश में भी कुछ राहत रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। होशंगाबाद में 41.5, खरगोन में 41, रतलाम में 40.2, खंडवा में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में रात सबसे गर्म रही। इंदौर में 22, सीधी में 21.8, सागर में 20.8, सतना-टीकमगढ़ में 20.7, होशंगाबाद-रतलाम में 20.6, खंडवा-दमोह-जबलपुर में 20.4, शाजापुर में 20.3, ग्वालियर में 20.1, सिवनी में 20 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.6 और 18.6, इंदौर में 36.4 और 22, ग्वालियर में 38.7 और 20.1, जबलपुर में 39 और 20.4 डिग्री तापमान रहा। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम और रतलाम संभाग में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटे में भी यहां लू चल सकती है। रात के तापमान सबसे ज्यादा गिरावट उमरिया में रही। यहां का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में 4.6 डिग्री तक लुढ़का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed