फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Cold weather started falling as soon as the clouds cleared, night mercury remained at 7.3 degrees in Ratlam, Malwa

MP Weather Today: बादल छंटते ही पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, मालवा के रतलाम में 7.3 डिग्री रहा रात का पारा

Tue, 11 Jan 2022 01:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 01:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बादल छंटने लगे हैं, इससे कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी जानकारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो रतलाम में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं नौगांव में अधिकतम तापमान सबसे कम 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Cold weather started falling as soon as the clouds cleared, night mercury remained at 7.3 degrees in Ratlam, Malwa
एमपी मौसम आज: बादल छंटते ही पड़ने लगा कड़ाके की सर्दी - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में बादल छंटने लगे हैं, इससे कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की भी जानकारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो रतलाम में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं नौगांव में अधिकतम तापमान सबसे कम 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


देश के ऊपरी हिस्से में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर नजर आ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक ट्रफ बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और कोंकण में एक ट्रफ के साथ अन्य चक्रवातीय गतिविधियां भी सक्रिय हैं। इसी कारण बुंदेलखंड और बघेलखंड के हिस्सों में अभी भी बारिश की हो रही है। मंगलवार को रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, अमरकंटक, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और मंडला में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो रतलाम में 7.2, धार में 7.8, शाजापुर में 7.9, गुना-ग्वालियर में 8.0,  इंदौर में 8.1, उज्जैन में 8.4, राजगढ़ में 8.5, सागर में 8.6, भोपाल-खरगौन-रायसेन में 9.0, सिवनी में 9.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी, नौगांव, टीकमगढ़, दतिया में शीतल दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री से नीचे रहा। मंडला और उमरिया में अधिकतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा व शहडोल संभागों के जिलों में कई स्थानों पर, जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, सागर और चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। उज्जैन, भोपाल, चंबल, सागर, ग्वालियर संभाग में हल्का कोहरा रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो शहडोल, रीव संभाग के जिलों व जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा व सिवनी जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही भोपाल व उज्जैन संभागों के जिलों, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगौन, जबलपुर, धार, इंदौर, अशोक नगर, गुना व शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रहेगा। सागर संभाग के जिलों में घना कोहरा हो सकता है। 


मावठे की बारिश से फसलें चौपट
बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। उज्जैन, रतलाम, मंदसौर जिले के किसानों की बारिश ने कमर तोड़ कर रख दी है। प्याज, लहसुन, आलू, चना और गेहूं की फसलों को बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से कई जगह खेतों में बर्फ की परत जम गई है। किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed