{"_id":"61e5175e4369b32b4e2525a0","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mp-weather-today-cold-wave-continued-in-madhya-pradesh-even-during-the-day-day-temperature-in-tikamgarh-was-11-3-degrees-below-normal-gwalior-s-coldest-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today:मध्य प्रदेश में दिन में भी ठिठुराती रही शीतलहर, टीकमगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 11.3 डिग्री नीचे रहा, ग्वालियर में रात सबसे सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today:मध्य प्रदेश में दिन में भी ठिठुराती रही शीतलहर, टीकमगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 11.3 डिग्री नीचे रहा, ग्वालियर में रात सबसे सर्द
Mon, 17 Jan 2022 12:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं टीकमगढ़, नौगांव, दतिया, ग्वालियर में तीव्र शीतलदिन दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 11.3 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
- फोटो : self
विस्तार
मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। यानी की रात में कड़ाके के सर्दी है। ग्वालियर आज भी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं टीकमगढ़, नौगांव, दतिया, ग्वालियर में तीव्र शीतलदिन दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 11.3 डिग्री नीचे रहा। बीते 24 घंटे में यहां साढ़े पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सिवनी में रात का पारा एक दिन में 4.3 डिग्री तक गिरा है।
मध्य प्रदेश में बीता हफ्ता कड़ाके की सर्दी के बीच बीता। कई जिलों में कोहरा होने से ठंडक बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही शीतलहर का असर है। बताया जा रहा है कि देश के ऊपरी हिस्से में बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं, और कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो रही है। इससे प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। मौसम के जानकारों की मानें तो एक नया सिस्टम मंगलवार से एक्टिव हो सकता है। दिन में अभी दो-तीन दिन इसी तरह ठंडक बनी रहेगी।
टीकमगढ़ में 12.5, नौगांव में 12.7, दतिया में 13.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। ग्वालियर में 4.7, सागर-गुना में 5.0, दतिया में 5.3, रतलाम में 5.8, पचमढ़ी में 6.5, रायसेन-टीकमगढ़ में 6.6, खरगौन-नौगांव-उमरिया में 7.0, मंडला में 7.8 डिग्री तापमान रहा। यहां रात का पारा 8 डिग्री से नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो अग्रलिखित जिलों में पारा 14 डिग्री से कम रहा। टीकमगढ़ में 12.5, नौगांव में 12.7, दतिया में 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के महानगरों में शामिल भोपाल में दिन का तापमान 17.4 और रात का 7.6 रहा। इंदौर में 22.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा तो रात का पारा 9.5 दर्ज किया गया। जबलपुर में अघिकतम तापमान 21.1 रहा। तो न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सागर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कोहरा रहा। सागर, रतलाम में शीतलहर का प्रभाव रहा। सिवनी, नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, दतिया, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन तथा सतना, सीधी, सागर, दमोह, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, गुना में शीतल दिन रहा।
सिवनी, सागर, रतलाम, दतिया, गुना व ग्वालियर जिलों में शीतलहर रहेगी
अगले 24 घंटों की बात करें तो सिवनी, सागर, रतलाम, दतिया, गुना व ग्वालियर जिलों में शीतलहर रहेगी। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों में तथा सतना, सीधी, मंडला, बालाघाट, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रहने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल, सागर संभाग के उमरिया, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, सतना जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है।