फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Cold returned in Madhya Pradesh, mercury dropped as soon as the clouds cleared

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में फिर लौटी ठंड, बादल छंटते ही गिरा पारा

Mon, 21 Feb 2022 01:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। बादल हटते ही दिन और रात का तापमान गिरा है। प्रदेश में कहीं-कहीं रात का पारा 6 डिग्री के आसपास तक लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा, यहां रात का तापमान 8.1 डिग्री रहा। छिंडवाड़ा में बीते 24 घंटे में तापमान सबसे ज्यादा गिरा। एक दिन में ही 5.8 डिग्री का अंतर आया।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Cold returned in Madhya Pradesh, mercury dropped as soon as the clouds cleared
मध्य प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। बादल हटते ही दिन और रात का तापमान गिरा है। प्रदेश में कहीं-कहीं रात का पारा 6 डिग्री के आसपास तक लुढ़का है। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा, यहां रात का तापमान 8.1 डिग्री रहा। छिंडवाड़ा में बीते 24 घंटे में तापमान सबसे ज्यादा गिरा। एक दिन में ही 5.8 डिग्री का अंतर आया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से मौसम बदलता रहेगा। छत्तीसगढ़ के ऊपर से एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जो मध्य प्रदेश को प्रभावित करेगी। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ से भी मौसम में बदलाव हो सकता है और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर 24 फरवरी तक बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम  केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में 8 डिग्री दर्ज किया गया। 23 और 24 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अब भी प्रदेश में रात का तापमान 10-12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंडला में 8.1, रीवा में 9.2, ग्वालियर-पचमढ़ी में 9.4, खजुराहो में 9.8 डिग्री न्यनूतम तापमान रहा। भोपाल में 28 और 10.6, इंदौर में 28 और 12.4, ग्वालियर में 28.2 और 9.4, जबलपुर में 27.4 और 13.7 डिग्री तापमान रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed