फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Minor fluctuations in temperature of Madhya Pradesh continue, due to rain in upper part, mercury will drop further

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी, ऊपरी हिस्से में हुई बारिश से और लुढ़केगा पारा

Sat, 26 Feb 2022 01:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 01:11 PM IST
सार

प्रदेश में रात का पारा 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। खुजराहो में 10, रीवा में 10.6, मंडला-नौगांव में 11.5, पचमढ़ी में 12.2, उज्जैन में 12.6, उमरिया में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Minor fluctuations in temperature of Madhya Pradesh continue, due to rain in upper part, mercury will drop further
एमपी मौसम आज:सुबह और शाम को ठंडक है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम को ठंडक है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। देश के ऊपरी हिस्से हुई बारिश का असर दिख सकता है। हवाओं का रुख बदलने से रात का पारा मामूली गिर सकता है। प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खरगौन सबसे गर्म रहा। यहां 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में रात का पारा 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। खुजराहो में 10, रीवा में 10.6, मंडला-नौगांव में 11.5, पचमढ़ी में 12.2, उज्जैन में 12.6, उमरिया में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों के हाल जानें तो भोपाल में 29.8 और 16.2, इंदौर में 31 और 14.4, ग्वालियर में 30 और 14.1, जबलपुर में 29 और 14.4 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में सबसे बड़ी गिरावट सीधी में रही, यहां 2.6 डिग्री पारा लुढ़का। वहीं सबसे दिन के तापमान में सबसे बड़ी गिरावट रीवा में रही, यहां एक दिन में ही तापमान 3.2 डिग्री तक गिरा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार तीन वेदर सिस्टम के असर से हवाओं का रुख पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे कश्मीर पर बना हुआ है। पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड से होकर नागालैंड तक एक ट्रफ बना हुआ है। इससे प्रदेश में कई जगहों पर हल्के बादल छाने लगे हैं। इससे तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले चौबीस घंटे के दौरान तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ सकता है। दो दिन तक तापमान गिरावट रहेगी। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी, लेकिन 1 मार्च से प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed