फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury rises again in Madhya Pradesh, day temperature crosses 35 degrees in Khandwa-Khargone

MP Weather Today: फिर उछला मध्य प्रदेश में पारा, खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार

Thu, 03 Mar 2022 01:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 01:30 PM IST
सार

प्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास है तो रात का पारा कहीं-कहीं 17 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। संकेत हैं कि ठंड की विदाई होने लगी है। अब पारे में लगातार बढ़ोतरी रहेगी। कुछ जगह अब भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury rises again in Madhya Pradesh, day temperature crosses 35 degrees in Khandwa-Khargone
एमपी मौसम आज:बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में उछाल रहा। - फोटो : demo pic

विस्तार

मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में उछाल रहा। इसका कारण हवाओं का रुख बदलना और कुछ इलाकों में बादल रहना बताया जा रहा है। हालांकि अब तापमान में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है। प्रदेश के खंडवा-खरगोन में दिन का पारा 35 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। जुन्नारदेव में एक सेमी तक पानी गिरा। उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान काफी बढ़ा है। रात का पारा भी उछला है। प्रदेश में सबसे ठंडा खजुराहो रहा, यहां 8.4 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन


आंकडों की बात करें तो प्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास है तो रात का पारा कहीं-कहीं 17 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। संकेत हैं कि ठंड की विदाई होने लगी है। अब पारे में लगातार बढ़ोतरी रहेगी। कुछ जगह अब भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे बना हुआ है। खजुराहो में 8.4, रीवा में 9.4, नौगांव में 9.5, ग्वालियर में 11.6, दतिया-नरसिंहपुर में 12, उमरिया में 12.3, रायसेन में 12.6, पचमढ़ी में 12.8, टीकमगढ़ 13, सतना में 13.3, सीधी 13.4, धार में 14, रतलाम में 14.4, गुना-उज्जैन में 14.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटों में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, दमोह, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम व रायसेन जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed