फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury is rising in Madhya Pradesh, heatwave alert in 11 districts

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में उछल रहा पारा कर रहा बेहाल, 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Wed, 11 May 2022 01:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 01:51 PM IST
सार

राजगढ़, खरगोन, खंडवा, रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। वहीं अगले 24 घंटों के लिए 11 जिलों में लू का अलर्ट दिया गया है। अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Mercury is rising in Madhya Pradesh, heatwave alert in 11 districts
weather meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी सितम ढा रही है। लगातार उछलता पारा लोगों को बेहाल कर रहा है। अधिकतम तापमान करीब-करीब 46 डिग्री हो गया है वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पास दर्ज किया गया। राजगढ़, खरगोन, खंडवा, रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। वहीं अगले 24 घंटों के लिए 11 जिलों में लू का अलर्ट दिया गया है। 
विज्ञापन


मौसम के जानकारों का कहना है कि कल पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी।  है। 13 एवं 14 मई को लू का प्रभाव कुछ कम रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।  भारत के समुद्री तटों के करीब जब एक चक्रवाती तूफान पहुंच रहा है। इससे मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में पूर्वी हवाएं चल रही हैं। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से नमी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन उड़ीसा की तरफ बढ़ रहा है। इधर राजस्थान से एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश से गुजर रही है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 42.0 27.8
इंदौर 42.2 25.5
जबलपुर 40.7 28.7
ग्वालियर 41.4 27.4

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 45.8, खंडवा में 45.5, रतलाम में 45.2, राजगढ़ में 44.5, धार में 44.1, दमोह में 43.5, उज्जैन में 43.2, शाजापुर में 43 डिग्री अधिकतम तापमान  दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान को देखें तो होशंगाबाद में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। होशंगाबाद में 29.7, दमोह-सीधी में 29.2, जबलपुर में 28.7, उमरिया में 28.3, खंडवा में 28, भोपाल-सागर में 27.8, खरगोन-रतलाम में 27.6, ग्वालियर में 27.4, गुना-नौगांव-रीवा में 27 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राजगढ़, खरगोन, खंडवा, रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, श्योपुरकला, मुरैना, भिंड, शाजापुर, आगर जिलों में लू चलने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed