फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Madhya Pradesh's temperature rises again, it cools down at night too, the weather will remain the same for the next three days

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान में फिर उछाल, रात में भी ठंडक हुई कम, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Wed, 23 Feb 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 01:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड का असर काफी कम रह गया है। दिन और रात का पारा सामान्य से भी ऊपर हो गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। खरगौन में दिन का पारा 36.4 तक पहुंचा है। अगले दो-तीन मौसम में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Madhya Pradesh's temperature rises again, it cools down at night too, the weather will remain the same for the next three days
मध्य प्रदेश के तापमान में फिर उछाल आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के तापमान में फिर उछाल आया है। इससे ठंड का असर काफी कम रह गया है। दिन और रात का पारा सामान्य से भी ऊपर हो गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। खरगौन में दिन का पारा 36.4 तक पहुंचा है। अगले दो-तीन मौसम में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहा। सागर और इंदौर संभाग के जिलों का तापमान सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में कहीं-कहीं दिन के तापमान में जहां करीब साढ़े चार डिग्री का उछाल रहा तो रात का पारा भी करीब साढ़े तीन डिग्री तक ऊपर गया है। आंकड़ों की बात करें तो मंडला में 10.1, खजुराहो में 11, छिंदवाड़ा में 11.2, रीवा-उमरिया में 11.6, ग्वालियर में 11.7, नौगांव में 11.8, रायसेन में 12, नरसिंहपुर में 12.4, दतिया में 12.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों के हाल देखें तो भोपाल में 32.9 और 15, इंदौर में 33.8 और 16.3, ग्वालियर में 31 और 11.7, जबलपुर में 32.2 और 15 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के बैतूल में रात का पारा 24 घंटों में 3.3 तक उछला, वहीं दिन का तापमान सबसे ज्यादा नौगांव और खजुराहो में बढ़ा। दोनों जगह 4.6 डिग्री तक पारा ऊपर खिसका है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश को कई सिस्टम प्रभावित नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम विक्षोभ हिमालयी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। इससे पूर्वी मप्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 25 फरवरी 2022 से एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed