{"_id":"622460b160edf625a6606481","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-madhya-pradesh-s-temperature-dropped-again-due-to-northern-winds-pachmarhi-reached-9-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: उत्तरी हवाओं से फिर गिरा मध्य प्रदेश का तापमान, 9 डिग्री पर पहुंचा पचमढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: उत्तरी हवाओं से फिर गिरा मध्य प्रदेश का तापमान, 9 डिग्री पर पहुंचा पचमढ़ी
Sun, 06 Mar 2022 12:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:50 PM IST
सार
देश के ऊपरी हिस्से में ठंडक बढ़ी है, उस तरफ से आने वाली हवाएं प्रदेश पर भी असर डाल रही हैं। कई जिलों में रात का तापमान दस डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश का तापमान एक बार फिर लुढ़का है।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश का तापमान एक बार फिर लुढ़का है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम पर असर डाल रहा है। प्रदेश में कुछ जगह रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। जबलपुर में रात का पारा 3.8 डिग्री गिरा है, वहीं दमोह में दिन का तापमान 3.4 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार देश के ऊपरी हिस्से में ठंडक बढ़ी है, उस तरफ से आने वाली हवाएं प्रदेश पर भी असर डाल रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसका असर भी प्रदेश पर पड़ेगा। मंगलवार को कुछेक जगह बादल छाएंगे, कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम जानकारों की मानें तो वर्तमान में अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण रविवार को राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन रहा है। बंगाल की खाड़ी में भी गहरा अवदाब का क्षेत्र की स्थिति है। इन सभी सिस्टम से हवाओं का रुख बदलेगा। इसके चलते सोमवार से प्रदेश का बदलने की संभावना है।
मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक कई जिलों में रात का तापमान दस डिग्री के आसपास रहा। पचमढ़ी में 9, रीवा में 9.2, नौगांव में 9.6, मंडला में 10.5, उमरिया में 10.7, खजुराहो में 11, ग्वालियर में 11.5, राजगढ़-उज्जैन में 12, दतिया में 12.1, शाजापुर में 12.4, गुना में 12.5, टीकमगढ़ में 12.6, भोपाल में 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जबलपुर में रात के पार में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान गिरावट रही। प्रदेश का निमाड़ इलाका हमेशा की तरह गर्म रहा। खरगोन में सबसे ज्यादा 35.8 डिग्री रहा। दो दिन तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहेगा।