फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Madhya Pradesh, chilled by icy winds, night temperature in Pachmarhi is 2 degrees

MP Weather Today:बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, पचमढ़ी में रात का तापमान 2 डिग्री

Sat, 12 Feb 2022 01:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 01:03 PM IST
सार

पहाड़ों से आई बर्फीली हवा से पूरा मध्य प्रदेश फिर ठिठुरने लगा है। तापमान लगातार गिर रहा है। पचमढ़ी एक बार सबसे ठंडा रहा, यहां रात का पारा 2 डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार  हैं। 13 फरवरी से नया सिस्टम बनेगा। उससे दिन और रात में ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है।  
 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Madhya Pradesh, chilled by icy winds, night temperature in Pachmarhi is 2 degrees
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश फिर ठिठुरने लगा है। - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। पहाड़ों से आई बर्फीली हवा असर डाल रही है। पचमढ़ी एक बार सबसे ठंडा रहा, यहां रात का पारा 2 डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार  हैं। 13 फरवरी से नया सिस्टम बनेगा। उससे दिन और रात में ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर पड़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जानकारों की मानें तो अभी दो दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार जताए गए हैं। रविवार तक इसी तरह ठंड बनी रहेगी। 13 फरवरी से नया सिस्टम बनेगा। उससे दिन और रात में ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। पचमढ़ी में 2, उमरिया में 5, नौगांव में 5.4, खजुराहो में 5.5, बैतूल-रायसेन-मंडला-रीवा में 6, ग्वालियर-छिंदवाड़ा में 6.5, गुना में 7.3, खंडवा में 7.4, राजगढ़ में 7.6, भोपाल-सतना में 7.8, शाजापुर में 7.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में रात का तापमान भी कम हुआ है। भोपाल में 7.8, जबलपुर-इंदौर में 8.8, ग्वालियर में 6.5 डिग्री रहा। धार में दिन का तापमान बीते 24 घंटे में 8.1 डिग्री तक गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट क्या कहती है
भोपाल मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रीवा, उमरिया, छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, भोपाल, धार, खंडवा, रतलाम में शीतलहर का प्रभाव रहा। मलाजखंड में तीव्र शीतल दिन रहा तथा जबलपुर, बैतूल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में शीतल दिन दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान कहता है कि सभी जिले  शुष्क रहेंगे। रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, बैतूल, खंडवा जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर असर डालेगी। बालाघाट, बैतूल, उज्जैन जिलों में कहीं-कहीं शीतलदिन रहने की संभावना है। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 14 और 15 फरवरी को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed