{"_id":"62440c97fed70e413138016f","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-hot-winds-raised-the-temperature-in-madhya-pradesh-ratlam-was-the-hottest-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं ने बढ़ाया तापमान, रतलाम में सबसे गर्म रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं ने बढ़ाया तापमान, रतलाम में सबसे गर्म रही रात
Wed, 30 Mar 2022 01:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:23 PM IST
सार
पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। नौगांव और होशंगाबाद में तापमान 42 डिग्री पर है तो रात में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम-शाजापुर में रही। वहीं पचमढ़ी में रात सबसे ठंडी रही, यहां 13.8 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। गर्म हवाओं के चलते प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़त रही, जबकि रात का पारा कुछ जगहों पर लुढ़का है। नौगांव और होशंगाबाद में तापमान 42 डिग्री पर है तो रात में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम-शाजापुर में रही। वहीं पचमढ़ी में रात सबसे ठंडी रही, यहां 13.8 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो लगभग पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। होशंगाबाद-नौगांव में 42, खजुराहो में 41.6, राजगढ़ में 41.5, ग्वालियर-दमोह में 41.4, रतलाम में 41.2, सतना में 40.8, शाजापुर में 40.7, गुना-जबलपुर में 40.6, सीधी में 40.4, सागर में 40.2, रायसेन-टीकमगढ़ में 40, भोपाल में 39.8, उज्जैन-रीवा में 39.4, मंडला में 39.2, बैतूल में 39 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रतलाम में रात का पारा सबसे ज्यादा रहा। रतलाम में 22.5, शाजापुर में 22.4, दमोह में 22, जबलपुर में 21.8, सीधी में 21.6, खंडवा में 21.4, इंदौर-टीकमगढ़ में 21.2, खरगोन-सागर में 21, सतना में 20.8, होशंगाबाद-रायसेन में 20.5, गुना में 20 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से आ रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, मार्च के तापमान को देखकर अप्रैल-मई में प्रचंड गर्मी होने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। सतना, सीधी, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम, दतिया, गुना, ग्वालियर में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले दो दिनों तक ग्वालियर, छतरपुर जिलों में लू चलेगी। वहीं अगले पांच दिनों तक रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, नर्मदापुरम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, गुना, दतिया, श्योपुरकलां जिलों में लू चलने की संभावना है।