फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Hot winds raised the temperature in Madhya Pradesh, Ratlam was the hottest night

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं ने बढ़ाया तापमान, रतलाम में सबसे गर्म रही रात

Wed, 30 Mar 2022 01:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 01:23 PM IST
सार

 पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। नौगांव और होशंगाबाद में तापमान 42 डिग्री पर है तो रात में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम-शाजापुर में रही। वहीं पचमढ़ी में रात सबसे ठंडी रही, यहां 13.8 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Hot winds raised the temperature in Madhya Pradesh, Ratlam was the hottest night
एमपी मौसम आज: - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। गर्म हवाओं के चलते प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ है। बीते  24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़त रही, जबकि रात का पारा कुछ जगहों पर लुढ़का है। नौगांव और होशंगाबाद में तापमान 42 डिग्री पर है तो रात में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम-शाजापुर में रही। वहीं पचमढ़ी में रात सबसे ठंडी रही, यहां 13.8 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो लगभग पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। होशंगाबाद-नौगांव में 42, खजुराहो में 41.6, राजगढ़ में 41.5, ग्वालियर-दमोह में 41.4, रतलाम में 41.2, सतना में 40.8, शाजापुर में 40.7, गुना-जबलपुर में 40.6, सीधी में 40.4, सागर में 40.2, रायसेन-टीकमगढ़ में 40, भोपाल में 39.8, उज्जैन-रीवा में 39.4, मंडला में 39.2, बैतूल में 39 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। रतलाम में रात का पारा सबसे ज्यादा रहा। रतलाम में 22.5, शाजापुर में 22.4, दमोह में 22, जबलपुर में 21.8, सीधी में 21.6, खंडवा में 21.4,  इंदौर-टीकमगढ़ में 21.2,  खरगोन-सागर में 21, सतना में 20.8, होशंगाबाद-रायसेन में 20.5, गुना में 20 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से आ रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेश का तापमान बढ़ा हुआ है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, मार्च के तापमान को देखकर अप्रैल-मई में प्रचंड गर्मी होने के आसार जताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। सतना, सीधी, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम, दतिया, गुना, ग्वालियर में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले दो दिनों तक ग्वालियर, छतरपुर जिलों में लू चलेगी। वहीं अगले पांच दिनों तक रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, नर्मदापुरम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, गुना, दतिया, श्योपुरकलां जिलों में लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed