फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Heat set in, Narmadapuram-Ratlam-Khargone-Rajgarh districts likely to experience heat wave

MP Weather Today: सितम ढाने लगी गर्मी, नर्मदापुरम-रतलाम-खरगोन-राजगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना

Sun, 20 Mar 2022 02:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 02:09 PM IST
सार

24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। इंदौर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट है। नर्मदापुरम, रतलाम, खरगोन, राजगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Heat set in, Narmadapuram-Ratlam-Khargone-Rajgarh districts likely to experience heat wave
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। गर्म हवाएं दिक्कत देने लगी हैं। कई जिलों में लू चलने लगी है। कई जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पारा 42 डिग्री के पास टिका हुआ है। रात का तापमान भी 24 डिग्री के नजदीक हो गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। राजस्थान-गुजरात से आ रही गर्म हवाओं से प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म है। पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में अभी भी लू चल रही है। चार सिस्टम एक्टिव होने से हवाओं का रुख बदला हुआ है। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश एवं उससे लगे विदर्भ पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब में बारिश होने की भी संभावना बन रही है। इस वजह से अभी दो-तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम में लू का प्रभाव रहा। इंदौर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट है। नर्मदापुरम, रतलाम, खरगोन, राजगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा पारा खरगोन में 42 डिग्री रहा। होशंगाबाद में 41.5, खंडवा में 40.5, रतलाम में 40.2, राजगढ़ में 40, धार में 39.8, उमरिया में 39.5, शाजापुर में 39.3, उज्जैन-नरसिंहपुर में 39 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा सीधी में 23.8 डिग्री रहा। सतना में 23.6, जबलपुर में 23, सागर में 22.6, उमरिया में 22.4, टीकमगढ़ में 22.2, दमोह में 22, डिग्री रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 और 19.7, इंदौर में 37.3 और 20.6, ग्वालियर में 37.7 और 20.5, जबलपुर में 37.6 और 23 डिग्री पारा रहा। 


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश में शनिवार को लू चलने की संभावना है। राजस्थान से मध्य प्रदेश की ओर चलने वाली शुष्क पछुआ हवाओं का प्रकोप शनिवार को थोड़ा कम होने की उम्मीद है। इससे राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। राज्य में सबसे कम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मंडला और छतरपुर जिले के खजुराहो में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed