{"_id":"625e6e6ac967906ad54995e1","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-heat-rises-again-in-madhya-pradesh-night-temperature-reaches-near-29-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ी गर्मी, रात का पारा 29 डिग्री के नजदीक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ी गर्मी, रात का पारा 29 डिग्री के नजदीक पहुंचा
Tue, 19 Apr 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:40 PM IST
सार
नौगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। सोमवार से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की वजह से प्रदेश का तापमान दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: सीजन में पहली बार रात का पारा 29 डिग्री के करीब पहुंचा है।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मध्य प्रदेश में बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। सीजन में पहली बार रात का पारा 29 डिग्री के करीब पहुंचा है। एक-दो दिन में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म नौगांव रहा।
मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसका असर मप्र के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसकी वजह से दो दिन बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। 20 एवं 21 अप्रैल को तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश का तापमान दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम होगा।
बताया गया कि ये पश्चिमी विक्षोभ बहुत छोटे होते हैं और तेजी से आगे बढ़ते हैं, इसलिए 24 अप्रैल को बादल हट जाएंगे और अगले हफ्ते दोबारा गर्मी बढ़ेगी व लू की स्थिति बनेगी। मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में इरान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो मंगलवार को अफगानिस्तान के ऊपर पहुंचेगा। इसके अलावा अभी दक्षिणी हरियाणा पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो नौगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। नौगांव में 44.3, खजुराहो में 44, दमोह में 43.6, ग्वालियर में 43.5, दतिया में 43.2, सतना-सीधी में 43, गुना-रायसेन-रतलाम में 42.8, उमरिया में 42.7, रीवा में 42.6, खंडवा-टीकमगढ़ में 42.5, सागर में 42.4, सिवनी-जबलपुर में 42.2, खरगोन में 42 डिग्री तापमान रहा।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में जबलपुर में पारा 24 घंटे में 4 डिग्री तक उछला है। जबलपुर की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां 28.6, रायसेन में 27, होशंगाबाद में 26.7, दमोह में 26.6, राजगढ़ में 26.2, शाजापुर में 26, गुना में 25.9, खंडवा-सागर-सतना-सीधी में 25.4, टीकमगढ़ में 25.2, खरगोन में 25, छिंदवाड़ा 24.6, दतिया में 24.5, ग्वालियर में 24.3, भोपाल में 24 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, ग्वालियर, दतिया, गुना, छिंदवाड़ा, सागर, रतलाम जिलों में लू चलने की संभावना है।

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 40.9 | 24 |
| इंदौर | 40 | 22.6 |
| ग्वालियर | 43.5 | 24.3 |
| जबलपुर | 42.2 | 28.6 |