फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Fluctuations in the weather of Madhya Pradesh, night mercury rises to 4.2 degrees in Bhopal

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव, भोपाल में 4.2 डिग्री तक उछला रात का पारा

Mon, 07 Mar 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 01:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान उछला है। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा। वहीं सबसे गर्म खरगोन। अगले 24 घंटों में कई जगह बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Fluctuations in the weather of Madhya Pradesh, night mercury rises to 4.2 degrees in Bhopal
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश के तापमान ने फिर उछाल भरी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के तापमान ने फिर उछाल भरी है। रात के तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है तो दिन का पारा भी साढ़े तीन डिग्री तक ऊपर गया है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बौछारें पड़ने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।  8 मार्च से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होगा। इसी वजह से 7 मार्च से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास एक ट्रफ के रूप में स्थित है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में अति तीव्र निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, नौगांव में रात का पारा ज्यादा उछला है। पूर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। आंकड़ों की बात करें तो रीवा 10.4, खजुराहो में 10.6, पचमढ़ी-मंडला में 11, उमरिया में 11.2, ग्वालियर-रायसेन में 12.8, नौगांव में 13.2, दतिया में 13.9, नरसिंहपुर-टीकमगढ़ में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री से ऊपर है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में रहा, यहां 36.4 डिग्री तक पारा पहुंच गया है। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.7 और 17, इंदौर में 32 और 17.6, ग्वालियर में 30.4 और 12.8,  जबलपुर में 30.5 और 15.3 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान उछला है। प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा। वहीं सबसे गर्म खरगोन। अगले 24 घंटों का अनुमान कहता है कि बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, धार, उज्जैन, झाबुआ, आलीराजपुर, रतलाम, शाजापुर, आगर, इंदौर, देवास, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, छिंडवाड़ा, सिवनी जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। मौसम केंद्र ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed