{"_id":"621c7f5cfef1ac1a5b59caf5","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-change-in-weather-of-madhya-pradesh-fall-in-temperature-after-rain-in-eastern-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, पूर्वी क्षेत्र में बारिश के बाद तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, पूर्वी क्षेत्र में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
Mon, 28 Feb 2022 01:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:23 PM IST
सार
पूर्वी क्षेत्र में बारिश होने से पारा लुढ़का है। वहीं देश के ऊपरी हिस्से में हुई बारिश और हवाओं का रुख बदलने से ठंडक बढ़ी है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में मौसम बदला है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम बदला है। पूर्वी मप्र में बारिश होने से न्यूनतम तापमान गिरा है, वहीं पश्चिमी क्षेत्र में पारा उछला है। खजुराहो सबसे ठंडा रहा, यहां रात का तापमान 10.5 डिग्री रहा। बिजुरी में 4, अनूपपुर में 3, कोतमा में 2 सेमी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बादल होने से तापमान में बढ़ोतरी जारी थी। पूर्वी क्षेत्र में बारिश होने से पारा लुढ़का है। वहीं देश के ऊपरी हिस्से में हुई बारिश और हवाओं का रुख बदलने से ठंडक बढ़ी है। बीते 24 घंटों में अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, बालाघाट, उमरिया, सिवनी, मंडला में बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी मप्र में पारे में गिरावट रही। खजुराहो में 10.5, नौगांव में 11.2, पचमढ़ी में 11.5, नरसिंहपुर में 12, ग्वालियर में 12.1, रायसेन में 12.2, गुना-रीवा में 12.6, धार में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 32.9 और 15, इंदौर में 31.4 और 16.5, ग्वालियर में 27.2 और 12.1, जबलपुर में 30.7 और 16.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं खरगोन-खंडवा में दिन का पारा 36 डिग्री के पार चला गया है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा-जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। बिजुरी में 4, अनूपपुर में 3, कोतमा में 2 सेमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटों की बात करें तो अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की उम्मीद है।