फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today:After two days, there will be a rise in temperature in Madhya Pradesh, heat will show effect from March 15

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में दो दिन बाद तापमान में आएगा उछाल, 15 मार्च से गर्मी दिखाएगी असर

Fri, 11 Mar 2022 01:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 01:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 13-14 मार्च से अधिकतम तापमानों में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होगी। 15 मार्च के बाद ही गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। इंदौर संभाग के जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, यहां 11.4 डिग्री तापमान रहा। सबसे गर्म खरगोन (36) रहा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:After two days, there will be a rise in temperature in Madhya Pradesh, heat will show effect from March 15
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। - फोटो : demo pic

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने से हवा में नमी बढ़ी है। दो-चार जिलों को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में रात का तापमान 15 डिग्री से ऊपर ही बना हुआ है। इंदौर संभाग के जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, यहां 11.4 डिग्री तापमान रहा। सबसे गर्म खरगोन (36) रहा। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम सामान्य से कम रहे। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में गिरा है। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 13-14 मार्च से अधिकतम तापमानों में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होगी। 15 मार्च के बाद ही गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी बांग्लादेश, उत्तरी गुजरात और केरल तट के पास चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। ईरान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में हैं। केरल तट के पास सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी भारतीय तट के समांतर ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी कारण बारिश का सिस्टम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें कई जिलों में अब भी रात का पारा 15 डिग्री से नीचे हैं। पचमढ़ी में 11.4, रीवा में 12.6, खजुराहो 13, ग्वालियर में 14, रायसेन में 14.4, मंडला में 14.5, नरसिंहपुर में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान पूरे प्रदेश में 30 डिग्री के ऊपर है। खरगोन में 36 तो खंडवा में 35.1 डिग्री दिन का तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.7 और 17.2, इंदौर में 31.2 और 17.6, ग्वालियर में 31.8 और 14, जबलपुर में 32.8 और 18.3 डिग्री रहा। होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में रात सबसे गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed