फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp madhya pradesh corona variant omicron cases today on december 31st latest news update in hindi: 77 positives in MP in 24 hours, Indore tops with 43 cases

MP Corona Cases: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, एक दिन में 77 पॉजिटिव; इंदौर में सबसे ज्यादा 43 केस  

Fri, 31 Dec 2021 11:12 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 31 Dec 2021 11:12 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को 77 नए केस मिले हैं, जिनमें सबसे अधिक 43 केस इंदौर में सामने आए हैं। इसे मिलाकर एक्टिव केस 400 पार हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
mp madhya pradesh corona variant omicron cases today on december 31st latest news update in hindi: 77 positives in MP in 24 hours, Indore tops with 43 cases
एमपी कोरोना मामले: मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 77 नए केस मिले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को पूरे राज्य में 77 नए केस मिले हैं। इनमें इंदौर में सबसे अधिक 43 केस सामने आए हैं। भोपाल में 16 और जबलपुर में 11 केस पॉजिटिव आए हैं। दतिया में 4, ग्वालियर, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में 1-1 केस मिले हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 400 पार कर 407 हो गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में लगातार दो दिन 70 से अधिक नए केस मिले हैं। इसमें भी खास बात यह है कि आधे से अधिक केस इंदौर में सामने आ रहे हैं। बुधवार को जहां प्रदेश के 76% केस इंदौर में मिले थे, वहीं गुरुवार को प्रदेश के 60% केस मिले हैं। यानी हर पांच में से तीन मरीज इंदौर में है। इसी तरह इंदौर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 237 हो गई है। इसका मतलब है कि प्रदेश का हर दूसरा एक्टिव मरीज इंदौर में है। राहत की बात यह है कि 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। इसी तरह 30 लोग रिकवर भी हुए हैं। जो नए 77 केस मिले हैं, उनमें से 62 कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। वहीं, एक मरीज को सिर्फ एक डोज दी गई थी। 
विज्ञापन


पॉजिटिविटी रेट बढ़ रहा है
खतरे की बात यह है कि प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार पॉजिटिविटी रेट बढ़ा है। हफ्ते भर पहले यह रेट 0.02% था, जो गुरुवार को बढ़कर 0.13% तक पहुंच गया है। वर्ष 2021 के आखिरी दिन की हेल्थ समरी के मुताबिक प्रदेश में 61 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। इसमें 77 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक की बात करें तो प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 958 केस सामने आए हैं और 10 हजार 533 मौतें हुई हैं। अच्छी बात यह है कि 98.6% मरीज रिकवर हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमिक्रॉन का कोई नया मरीज नहीं
इस समय तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के सिर्फ नौ मरीजों की पुष्टि हुई है। बाकी मरीजों के सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। यह सारे मरीज विदेश से आए भारतीय नागरिक हैं, जिनके इंदौर में टेस्ट हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed