{"_id":"61caa3f346a3e9359b5444da","slug":"mp-madhya-pradesh-corona-variant-omicron-cases-today-on-december-28th-latest-news-update-in-hindi-42-new-cases-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Corona Cases: चार दिन बाद फिर मिले कोरोना के 42 नए केस, इंदौर में 24 घंटे में मिले 27 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Corona Cases: चार दिन बाद फिर मिले कोरोना के 42 नए केस, इंदौर में 24 घंटे में मिले 27 केस
Tue, 28 Dec 2021 11:13 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:13 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है। चार दिन बाद फिर 42 नए केस मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 27 केस इंदौर में सामने आए हैं। भोपाल में 8 केस आए हैं और एक मौत हुई है।
विज्ञापन
एमपी कोरोना केस: जांच के लिए नमूना लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। चार दिन बाद दोबारा 42 नए केस मिले हैं। इंदौर में सबसे अधिक 27 और भोपाल में 8 नए केस मिले हैं। भोपाल में एक मौत भी दर्ज हुई है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब तक नौ केस प्रदेश में मिले हैं। सिर्फ दो हॉस्पिटलाइज हैं। बाकी घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 285 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के कोरोना बुलेटिन के मुताबिक भोपाल में सोमवार को 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इस महीने में अब तक 583 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इंदौर में 247 और भोपाल में 205 केस शामिल हैं। इंदौर में 143, भोपाल में 75 और उज्जैन में 20 एक्टिव केस हैं। सोमवार को शहडोल में 2 केस सामने आए, जबकि अलीराजपुर, बैतूल, ग्वालियर, बालाघाट और रतलाम में 1-1 केस सामने आए हैं। इस तरह सोमवार को 8 जिलों में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 30 जिलों में अब भी कोई एक्टिव केस नहीं है।
55 हजार से अधिक टेस्ट
मध्य प्रदेश में सोमवार को 55 हजार 270 सैम्पल्स की जांच हुई। इसमें 42 नए पॉजिटिव केस सामने आए। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.08% हो गया है। पांच दिन पहले तक यह 0.02% के आसपास बना हुआ था। प्रदेश में 24 घंटे में 19 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस में से 64% मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। वहीं, 36% लोगों को हॉस्पिटलाइज किया गया है।