फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP loudspeaker controversy: Congress state president Kamal Nath said this is a private matter, it is not right to make it an issue

लाउडस्पीकर विवाद: MP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बोले- यह निजी मामला, इसे मुद्दा बनाना ठीक नहीं

Sat, 30 Apr 2022 04:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Apr 2022 04:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में भी लाउडस्पीकर पर सियासत गरमा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि यह एक निजी मामला है। इसे पब्लिक का मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी है।

विज्ञापन
MP loudspeaker controversy: Congress state president Kamal Nath said this is a private matter, it is not right to make it an issue
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरमा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि यह एक निजी मामला है। इसे पब्लिक का मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

कमलनाथ ने रवींद्र भवन में मीडियाकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का उपयोग कई जगह होता है। छोटी-छोटी सभाओं में उपयोग होता है। वे इससे सहमत है कि लाउडस्पीकर का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। कमलनाथ ने बिजली संकट पर कहा कि प्रदेश में बिजली व कोयला संकट से लोग परेशान चल रहे हैं। बिजली कटौती से किसान, व्यापारी और छात्र परेशान है। यह सब पिछले दो साल के भ्रष्टाचार का नतीजा है। आज शिवराज सरकार में बगैर भ्रष्टाचार और कमीशन दिए बिना कोई सौदा नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार बिजली संकट और कोयला संकट को मजाक में ले रही है। कमलनाथ ने कहा कि यह स्थिति आज उत्पन्न नहीं हुई है। पिछले दो-तीन महीने से यह संकट दिख रहा था। यह कोई अचानक से बाढ़ या भूंकप नहीं आया है।  

विज्ञापन
महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। इसके बाद देशभर में मुद्दा गरमा गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर को लेकर नए दिशानिर्देश भी जारी हुए हैं। देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed