लाउडस्पीकर विवाद: MP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बोले- यह निजी मामला, इसे मुद्दा बनाना ठीक नहीं
मध्य प्रदेश में भी लाउडस्पीकर पर सियासत गरमा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि यह एक निजी मामला है। इसे पब्लिक का मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरमा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि यह एक निजी मामला है। इसे पब्लिक का मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है।
कमलनाथ ने रवींद्र भवन में मीडियाकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का उपयोग कई जगह होता है। छोटी-छोटी सभाओं में उपयोग होता है। वे इससे सहमत है कि लाउडस्पीकर का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। कमलनाथ ने बिजली संकट पर कहा कि प्रदेश में बिजली व कोयला संकट से लोग परेशान चल रहे हैं। बिजली कटौती से किसान, व्यापारी और छात्र परेशान है। यह सब पिछले दो साल के भ्रष्टाचार का नतीजा है। आज शिवराज सरकार में बगैर भ्रष्टाचार और कमीशन दिए बिना कोई सौदा नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार बिजली संकट और कोयला संकट को मजाक में ले रही है। कमलनाथ ने कहा कि यह स्थिति आज उत्पन्न नहीं हुई है। पिछले दो-तीन महीने से यह संकट दिख रहा था। यह कोई अचानक से बाढ़ या भूंकप नहीं आया है।
