फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Lok Sabha election Mahesh Parmar is Congress candidate from Ujjain Alot BJP candidate Anil Firoziya

LS Election: उज्जैन आलोट से महेश परमार कांग्रेस के उम्मीदवार, तराना से हैं विधायक, महापौर का चुनाव भी लड़ चुके

Sun, 24 Mar 2024 12:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 24 Mar 2024 12:34 PM IST
सार

Mahesh Parmar: 44 साल के महेश परमार तराना से कांग्रेस के विधायक हैं। परमार साल 2000 से जिला पंचायत सदस्य रहे और 2013 से 2018 तक जिला पंचायत के अध्यक्ष बने। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी होने के चलते 2018 में तराना विधान सभा सीट से उन्हें टिकट मिला था।

विज्ञापन
MP Lok Sabha election Mahesh Parmar is Congress candidate from Ujjain Alot BJP candidate Anil Firoziya
महेश परमार और अनिल फिरोजिया में होगा मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahesh Parmar: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से तराना विधायक महेश परमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। परमार का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के साथ होगा। भाजपा ने करीब 10 दिन पहले ही फिरोजिया के अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। लेकिन, कांग्रेस ने शनिवार रात को अपने उम्मीदवार घोषित किए। भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के सामने कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को टिकट देने कीचर्चा शहर में बनी हुई है। 

विज्ञापन


44 साल के महेश परमार तराना से कांग्रेस के विधायक हैं। वे लगातार दूसरी बार विधायक बने थे। उनकी आय का मुख्य साधन वेयर हॉउस और कृषि है। परमार साल 2000 से जिला पंचायत सदस्य रहे और 2013 से 2018 तक जिला पंचायत के अध्यक्ष बने। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी होने के चलते 2018 में तराना विधान सभा सीट से उन्हें टिकट मिला था। भाजपा के अनिल फिरोजिया को हराकर वे पहली विधायक बने। कॉलेज के समय छात्र संघ के उपाध्यक्ष रहे, विक्रम विश्वविद्यालय एनएसयूआई परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने। कांग्रेस सरकार के समय माधव कॉलेज जन भागीदारी के अध्यक्ष रहे। उज्जैन महापौर का चुनाव लड़ा, लेकिन बहुत कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अनिल फिरोजिया और महेश परमार पहले भी आ चुके हैं आमने-सामने
2018 से पहले तक तराना विधानसभा सीट से अनिल फिरोजिया विधायक रहे, 2018 में हुए विधान सभा चुनाव में महेश परमार और अनिल फिरोजिया आमने सामने थे। चुनाव परिणाम में महेश को 67778 और अनिल फिरोजिया को 65569 वोट मिले थे। मात्र 2209 वोट से अनिल फिरोजिया को हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर दोनों केंडिडेट आमने सामने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed