फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Lockdown extended till April 19 in several cities including Indore, Ujjain, decision taken due to increasing infection

मप्र में लॉकडाउन:  इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में 19 अप्रैल तक बढ़ा, कुछ और शहरों में लगाया 

Sat, 10 Apr 2021 03:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Apr 2021 03:48 PM IST
सार

  • मप्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते लिया फैसला
  • भोपाल के श्मशान व कब्रिस्तान में कम पड़ी जगह

विज्ञापन
MP: Lockdown extended till April 19 in several cities including Indore, Ujjain, decision taken due to increasing infection
lockdown - फोटो : amar ujala

विस्तार

दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की निरंतर बढ़ रही संख्या को देखते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है। कुछ शहरों में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू था। उसे अब बढ़ाकर 19 अप्रैल तक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को जिला आपदा प्रबंध समितियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। जिला आपदा प्रबंध समितियों से विस्तृत चर्चा के बाद महामारी को रोकने के लिए यह फैसला किया गया।  इस संबंध में जिला कलेक्टर/दंडाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन समितियों की सहमति अनुसार धारा 144 के तहत आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कब से कब तक लॉकडाउन
  • इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लगातार लॉकडाउन जारी रहेगा।
  • बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर शहर में 12 अप्रेल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लगाया जाएगा।
  • इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर  और उज्जैन शहर (एवं उज्जैन जिले के सभी नगरों) में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक। 

इंदौर में ऑक्सीजन की मांग 60 फीसदी बढ़ी : लालवानी
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर में ऑक्सीजन की मांग 60 फीसदी बढ़ गई है। हमने कमेटी बनाई है, जो अस्पतालों में इस प्राणरक्षक गैस के स्टॉक की समीक्षा करेगी।  लालवानी ने बताया कि एक 24 घंटे चलने वाला कोविड कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो कि जनता को कोरोना महामारी को लेकर सूचना देगा। सांसद ने बताया कि अस्पतालों में बेड बढ़ाने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती करने को लेकर भी डॉक्टरों की एक टीम प्रोटोकॉल जारी करेगी। 

 

भोपाल में मौत का तांडव, श्मशान व कब्रिस्तान में कम पड़ी जगह 
तेजी से फैलते संक्रमण के बीच राजधानी भोपाल में हालात कुछ ऐसे हो गए हैं कि यहां के श्मशान घाट और कब्रिस्तानों में शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए जगह की कमी पड़ने लगी है। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट को कोविड-19 से मरे लोगों के शव जलाने के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन शुक्रवार को यहां 41 शवों का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद आठ शवों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed