{"_id":"62cbfcdcc5bbab796f2cf5ff","slug":"mp-local-body-election-voting-in-214-bodies-of-43-districts-in-the-last-phase-on-july-13-campaigning-will-end-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: अंतिम चरण में 43 जिलों के 214 निकायों में 13 जुलाई को मतदान, आज थम जाएगा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: अंतिम चरण में 43 जिलों के 214 निकायों में 13 जुलाई को मतदान, आज थम जाएगा प्रचार
Mon, 11 Jul 2022 04:05 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:05 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में 13 जुलाई को मतदान है। इस चरण 49.9 लाख मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई और दूसरे यानी अंतिम चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में 13 जुलाई को मतदान है। इस चरण 49.9 लाख मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई और दूसरे यानी अंतिम चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी।
मध्य प्रदेश में दूसरे यानी अंतिम चरण का मतदान बुधवार होगा। इसमें 43 जिलों की 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद में मतदान होगा। यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कुल 6 हजार 829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतदान होगा। मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। ईवीएम में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। नगरपालिक निगम के लिए महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन के लिए नोटा सहित 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल यूनिट एवं 2 बैलट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। किसी भी पद के लिए 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलट यूनिट लगाई जाएगी। नगर पालिका और नगर परिषदों में 15 या 15 से कम अभ्यार्थी होने पर एक कंट्रोल और एक बैलट यूनिट तथा 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलट यूनिट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
नगरपालिक निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में 13 जुलाई को मतदान होगा। बता दें प्रथम चरण में 6 जुलाई को 11 नगर निगम, 35 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के लिए मतदान हुआ। कई जगह पर मतदान पर्ची में गड़बड़ी की वजह से कम मतदान हुआ है।