{"_id":"62c4e30ffc0c4571b76648b9","slug":"mp-local-body-election-voting-in-133-urban-bodies-of-the-first-phase-in-the-state-today-long-queues-started-to-vote-at-the-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान शुरू, भोपाल-इंदौर में कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान शुरू, भोपाल-इंदौर में कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत
Wed, 06 Jul 2022 08:52 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Jul 2022 08:52 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। प्रदेश में प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय में महापौर और पार्षद चुनने के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
भोपाल बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय ने वोट डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। प्रदेश में प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय में महापौर और पार्षद चुनने के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। भोपाल और इंदौर में कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत आई, जिसके चलते मतदान देरी से शुरू हो सका। जनता शाम 5 बजे तक वोट डाल सकेगी। इसके परिणाम 17 जुलाई को आएंगे।
भोपाल में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय ने अशोका गार्डन स्थित मतदान केंद्र पहुंच कर सुबह वोट डाला। वहीं, भोपाल के हबीबिया स्कूल में ईवीएम खराब होने की सूचना है। यहां बटन दबाने पर वोट नहीं डल रहा है। इसके बाद रिजर्व में ईवीएम मशीन को बदली गई। सेंटर पर मतदान आधा घंटे देरी से शुरू हो सका। महापौर प्रत्याशी ने ईवीएम खराब होने वाले केंद्रों पर मतदान का समय बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा इंदौर में भी ईवीएम मशीन में खराबी से मतदान देरी से शुरू होने की शिकायत आई है।
प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। सुरक्षा के लिए 27 हजार पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में 11 नगर पालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पदों पर निर्वाचन हो रहा है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है। प्रथम चरण में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना सहित नगर निगमों के लिए वोट डाले जाएंगे।
प्रथम चरण में एक करोड़ 4 लाख 41 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 53 लाख 62 हजार 457 पुरुष और 50 लाख 78 हजार 635 महिला तथा 805 अन्य मतदाता हैं। प्रथम चरण में जिला बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल के किसी नगरीय निकाय में मतदान नहीं है। मंडला,अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई है। राज्य शासन ने 6 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहां पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। प्रथम चरण के मतदान की मतगणना और परिणाम 17 जुलाई एवं दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम 18 जुलाई को आएंगे। महापौर और पार्षद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली यानी सीधे जनता चुनाव करेगी। वहीं, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षद करेंगे।