फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Reservation for the post of chairman of urban bodies on May 31, Urban Administration Commissioner gave information

MP Local Body Election: नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण 31 मई को, नगरीय प्रशासन आयुक्त ने दी जानकारी 

Sat, 28 May 2022 04:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 May 2022 04:58 PM IST
सार

नगरीय निकायों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए अध्यक्ष के पदों के लिए संशोधित आरक्षण की कार्यवाही रवींद्र भवन भोपाल में 31 मई 2022 को की जाएगी।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Reservation for the post of chairman of urban bodies on May 31, Urban Administration Commissioner gave information
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकायों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए अध्यक्ष के पदों के लिए संशोधित आरक्षण की कार्यवाही रवींद्र भवन भोपाल में 31 मई 2022 को की जाएगी।
विज्ञापन

 
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट के 10 तथा 18 मई 2022 को दिए गए आदेश के पालन में प्रदेश की नगरपालिका परिषद और नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम, 1999 के अंतर्गत अध्यक्ष के पदों के संशोधित आरक्षण की कार्यवाही 31 मई 2022 को दोपहर 3 बजे से रवीन्द्र भवन भोपाल के सभागृह में की जायेगी।

 
बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब 1 जून से पहले आयोग को नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान भी करना है। वहीं, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संकेत दिए है कि नगरीय निकाय चुनाव अगस्त में हो सकते है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव जुलाई में खत्म हो जाएंगे। ऐसे में अगस्त के पहले सप्ताह में निकाय चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed