फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: More than 1.4 crore voters will cast their votes on Wednesday to elect 11 mayors, 2808 councilors

MP Local Body Election: 11 महापौर, 2808 पार्षद चुनने 1.4 करोड़ से अधिक मतदाता बुधवार को डालेंगे वोट

Wed, 06 Jul 2022 06:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Jul 2022 06:42 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 133 नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान होगा। इस दिन 11 महापौर और 2808 पार्षद चुनने के लिए 1.4 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
MP Local Body Election: More than 1.4 crore voters will cast their votes on Wednesday to elect 11 mayors, 2808 councilors
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 133 नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान होगा। इस दिन 11 महापौर और 2808 पार्षद चुनने के लिए 1.4 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के तहत प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


3,296 मतदान केंद्र संवेदनशील
  • प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान होगा।
  • कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं।
  • मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। 27 हजार पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • प्रथम चरण में 11 नगर पालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
  • कुल 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
  • शेष 2808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है।
एक करोड़ मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे
  • प्रथम चरण में एक करोड़ 4 लाख 41 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 53 लाख 62 हजार 457 पुरुष और 50 लाख 78 हजार 635 महिला तथा 805 अन्य मतदाता हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रथम चरण में जिला बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल के किसी नगरीय निकाय मैं मतदान नहीं है। मंडला,अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। अतः इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई
  • नगर पालिक निगम ग्वालियर में कुल मतदाता 10 लाख 68 हजार 267, सागर में 2 लाख 22 हजार 584, सतना में 2 लाख 14 हजार 188, सिंगरौली में 2 लाख 5 हजार 886,  जबलपुर में 9 लाख 76 हजार 61, छिंदवाड़ा में एक लाख 90 हजार 742, भोपाल में 17 लाख 6 हजार 735,  खंडवा में एक लाख 75 हजार 644, बुरहानपुर में एक लाख 77 हजार 666, इंदौर में 18 लाख 35 हजार 955 और उज्जैन में 4 लाख 61 हजार 169 मतदाता हैं।
  • सर्वाधिक मतदाता इंदौर में और सबसे कम खंडवा में हैं। राज्य शासन ने 6 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहां पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed