फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: Last phase of polling in 214 bodies of 43 districts tomorrow, 49.9 lakh voters will use their vote

MP Local Body Election: 43 जिलों की 214 निकाय में अंतिम चरण का मतदान कल, 49.9 लाख मतदाता मत का करेंगे उपयोग

Tue, 12 Jul 2022 08:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे यानी अंतिम चरण में 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में मतदान बुधवार को होगा। इस चरण 49.9 लाख मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
MP Local Body Election: Last phase of polling in 214 bodies of 43 districts tomorrow, 49.9 lakh voters will use their vote
मतदान दल सामग्री लेकर रवाना हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे यानी अंतिम चरण में 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में मतदान बुधवार को होगा। इस चरण 49.9 लाख मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


प्रदेश के 43 जिलों की 5 नगर पालिक निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद में मतदान होगा। इसके लिए कुल 6 हजार 829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1627 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 34 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लगभग 17 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगमों में कुल 44 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 214 निकायों में 3657 पार्षद के पद हैं। इनमें से 79 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 3578 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 15 हजार 312 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतदान होगा। मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। ईवीएम में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। नगरपालिक निगम के लिए महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन के लिए नोटा सहित 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल यूनिट एवं 2 बैलट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। किसी भी पद के लिए 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलट यूनिट लगाई जाएगी। नगर पालिका और नगर परिषदों में 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल और एक बैलट यूनिट तथा 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलट यूनिट लगाई जाएगी।
 
नगरपालिक निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में 13 जुलाई को मतदान होगा। बता दें प्रथम चरण में 6 जुलाई को 11 नगर निगम, 35 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के लिए मतदान हुआ।  प्रथम चरण की मतगणना 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना 20 को होगी।

 
49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 25 लाख 20 हजार 923 पुरुष और 23 लाख 88 हजार 65 महिला तथा 292 अन्य मतदाता हैं। नगर निगम मुरैना में कुल मतदाता 2 लाख 52 हजार 817 हैं। इसमें एक लाख 35 हजार 467 पुरुष और एक लाख 17 हजार 333 महिला तथा 17 अन्य मतदाता हैं। रीवा में कुल मतदाता एक लाख 71 हजार 57 हैं। इसमें 88 हजार 886 पुरुष और 82 हजार 159 महिला तथा 12 अन्य मतदाता हैं। कटनी में कुल मतदाता एक लाख 93 हजार 388 मतदाता हैं। इसमें 97 हजार 444 पुरुष और 95 हजार 935 महिला तथा 9 अन्य मतदाता हैं। देवास में 2 लाख 39 हजार 692 मतदाता हैं। इसमें एक लाख 21 हजार 731 पुरुष और एक लाख 17 हजार 955 महिला तथा 6 अन्य मतदाता हैं। नगर निगम रतलाम में कुल मतदाता 2 लाख 14 हजार 337 मतदाता हैं। इसमें एक लाख 7 हजार 166 पुरुष और एक लाख 7 हजार 167 महिला तथा 4 अन्य मतदाता हैं।

संबंधित क्षेत्र में सार्वजानिक अवकाश
राज्य शासन द्वारा 13 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहां पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed