{"_id":"62c86356b31a1a5b0f1ad5cc","slug":"mp-local-body-election-congress-said-that-it-is-condemnable-for-cm-shivraj-to-call-kamal-nath-a-terrorist-application-for-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: कांग्रेस बोली सीएम शिवराज का कमलनाथ को आतंकी कहना निंदनीय, FIR करने दिया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: कांग्रेस बोली सीएम शिवराज का कमलनाथ को आतंकी कहना निंदनीय, FIR करने दिया आवेदन
Sat, 09 Jul 2022 01:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:34 PM IST
सार
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में राजनीति पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कमलनाथ को आतंकी कहने पर कांग्रेस ने श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज करने का आवेदन दिया है।
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में राजनीति पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कमलनाथ को आतंकी कहने पर कांग्रेस ने श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज करने का आवेदन दिया है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्व FIR दर्ज करने आवेदन दिया है। श्यामला हिल्स थाने में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आवेदन दिया। कांग्रेसजनों ने थाना प्रभारी को सौंपे पत्र में कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस के प्रति इस तरह के अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना घोर निंदनीय है।
प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्राभारी को सौंपे आवेदन में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान ऐसे गंभीर आरोप लगाना कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाता है। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री है तो क्या वे किसी को भी आतंकी कह सकते है? क्या प्रदेश का कानून एक सम्मानीय व्यक्ति के प्रति इस तरह की भाषा बोलने की इजाजत देता है? चाहे वह प्रदेश का मुख्यमंत्री हो या आम नागरिक, कानून सभी के लिए एक समान होता है। मुख्यमंत्री द्वारा पद की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार किया गया है। शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही की जाये।
विज्ञापन
बता दें सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आतंकवादियों और देश के दुश्मनों को हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे लिए देश सबसे पहले है। लेकिन आज कल तो कमलनाथ जी आतंकवादियों की तरह हो गए है। उन्होंने कल भी अधिकारी-कर्मचारियों को धमकियां की मैं देख लूंगा। कल के बाद परसो आता है। मैं निपटा दूंगा। तुम बीजेपी का साथ दे रहो हो। सीएम ने कहा कि कमलनाथ दादा जब तुम मुख्यमंत्री थे, तब भी धमकाते और चमकाते थे। उनको अपमानित करने का काम करते थे। तुम्हें जनता ने ही निपटा दिया। तुम क्या निपटाओंगे।