{"_id":"62ce547b812f1e503d5c0849","slug":"mp-local-body-election-20-polling-till-9-am-in-berasia-collector-inspects-polling-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: बैरसिया में शाम 5 बजे तक 78.52% मतदान, कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: बैरसिया में शाम 5 बजे तक 78.52% मतदान, कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Wed, 13 Jul 2022 06:04 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:04 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के बैरसिया नगर परिषद चुनाव में शाम 5 बजे तक 78.52% मतदान हुआ। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
बैरसिया में मतदान केंद्र पर मतदान करने लगी लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के बैरसिया नगर परिषद चुनाव में शाम 5 बजे तक 78.52% मतदान हुआ। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है।
बैरसिया नगर पालिका चुनाव में शाम 5 बजे तक 78.52 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 18 वार्डो के 35 मतदान केंद्रों पर सुबह मॉक पोलिंग के बाद 7 बजे से मतदान शुरू, अधिकतर मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। कलेक्टर अविनाश लवानिया रात में ही बैरसिया पहुंच गए। उन्होंने रात में बैरसिया में रूककर ही काननू व्यवस्था और मतदान केंद्रों की समीक्षा की। सुबह 7 बजे से कलेक्टर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है।
विज्ञापन
एसडीएम बैरसिया आदित्य जैन ने बताया की सभी मतदाता को मतदाता पर्ची कल ही उपलब्ध करा दी गई थी। 24 हजार से अधिक मतदाताओं को पर्ची वितरण किया गया। नगर परिषद बैरसिया में मतदान के लिए सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद बैरसिया के 18 वार्डो में 13 हजार 149 पुरुष मतदाता और 12 हजार 377 महिला मतदाता सहित कुल 25 हजार 527 मतदाता हैं । यह मतदाता नगर परिषद बैरसिया के 35 मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे। यहां 11 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं जबकि अतिसंवेदनशील श्रेणी में कोई भी मतदान केन्द्र नहीं है। एक मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाया गया है।