फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Local Body Election: 14 percent voting in the state till 9 am, male voters ahead of women

MP Local Body Election: प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान, पुरुष मतदाता महिलाओं से आगे

Wed, 06 Jul 2022 12:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय में बुधवार को मतदान शुरू हो गया। यहां सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
MP Local Body Election: 14 percent voting in the state till 9 am, male voters ahead of women
भोपाल 1100 क्वार्टर में वोट डालने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद आलोक संजर और कांग्रेस से विधायक पीसी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय में बुधवार को मतदान शुरू हो गया। यहां सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

 
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा 35.5 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है। वहीं, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 29.7 प्रतिशत है। भोपाल में 15.65 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
विज्ञापन

 
प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 27 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है। प्रथम चरण में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना सहित नगर निगमों के लिए वोट डाले जाएंगे।


प्रथच चरण में एक करोड़ 4 लाख 41 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 53 लाख 62 हजार 457 पुरूष और 50 लाख 78 हजार 635 महिला तथा 805 अन्य मतदाता हैं। प्रथम चरण में जिला बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल के किसी नगरीय निकाय में मतदान नहीं है। मंडला,अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। अतः इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई है। राज्य शासन ने 6 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहां पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed