{"_id":"62aa15b8866b987ec30a7367","slug":"mp-local-body-election-10-nomination-forms-submitted-for-mayor-4-from-indore-none-in-bhopal-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Local Body Election: महापौर के लिए 10 नामांकन फॉर्म जमा, इंदौर से 4, भोपाल में अभी एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Local Body Election: महापौर के लिए 10 नामांकन फॉर्म जमा, इंदौर से 4, भोपाल में अभी एक भी नहीं
Thu, 16 Jun 2022 07:05 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 16 Jun 2022 07:05 AM IST
सार
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में बुधवार को शाम 7 बजे तक महापौर के लिए 10 नामांकन फॉर्म जमा हुए। इनमें 8 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार हैं। पार्षद पद के लिए 2313 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में बुधवार को शाम 7 बजे तक महापौर के लिए 10 नामांकन फॉर्म जमा हुए। इनमें 8 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार हैं। पार्षद पद के लिए 2313 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए नगर पालिक निगम इंदौर में 4, जबलपुर, कटनी, उज्जैन, देवास, रीवा और रतलाम में एक-एक प्रत्याशी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है। बता दें अभी भोपाल में किसी भी महापौर प्रत्याशी का नामंकन फॉर्म नहीं आया है।
पार्षद पद के लिए भोपाल में 18, श्योपुर में 7, मुरैना में 62, भिंड में 109, ग्वालियर में 113, दतिया में 28, शिवपुरी में 67, अशोकनगर में 34, सागर में 123, टीकमगढ़ में 158, छतरपुर में 160, दमोह में 47, पन्ना में 70, सतना में 66, रीवा में 45, सीधी में 25, सिंगरौली में 27, शहडोल में 14, अनूपपुर में 20, उमरिया में 19, कटनी में 13, जबलपुर में 52, बालाघाट में 35, सिवनी में 36, नरसिंहपुर में 14, छिंदवाड़ा में 38, हरदा में 25, नर्मदापुरम में 95, रायसेन में 64, विदिशा में 54, सीहोर में 152, राजगढ़ में 149, आगर-मालवा में 29, शाजापुर में 25, देवास में 51, खण्डवा में 5, बुरहानपुर में 11, खरगोन में 39, बड़वानी में 7, झाबुआ में एक, इंदौर में 108, उज्जैन में 36, रतलाम में 48 और नीमच जिले में 14 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें नाम निर्देशन-पत्र लेने की अंतिम तारीख 18 जून दोपहर 3 बजे तक है। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून दोपहर 3 बजे तक है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।