फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp Liquor Ban Campaign: Uma Bharti opens front against liquor, says stone pelting is a crime, now we will kill others

Mp Liquor Ban Campaign: उमा भारती ने शराब के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली पत्थर मारना अपराध है, अब कुछ और मारेंगे

Wed, 08 Jun 2022 11:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 08 Jun 2022 11:32 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने फिर एक बार मोर्चा खोल दिया है। उमा भारती ने मंगलवार शाम को भोपाल के आशिमा मॉल के सामने स्थित शराब दुकान के अहाते के सामने चौपाल लगाई। पूर्व सीएम ने कहा कि अब पत्थर नहीं मारेंगे, पत्थर मारना अपराध है, अब कुछ और मारेंगे।

विज्ञापन
Mp Liquor Ban Campaign: Uma Bharti opens front against liquor, says stone pelting is a crime, now we will kill others
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने फिर एक बार मोर्चा खोल दिया है। उमा भारती ने मंगलवार शाम को भोपाल के आशिमा मॉल के सामने स्थित शराब दुकान के अहाते के सामने चौपाल लगाई। पूर्व सीएम ने कहा कि अब पत्थर नहीं मारेंगे, पत्थर मारना अपराध है, अब कुछ और मारेंगे।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि शराब और शराबियों की संख्या बढ़ते जा रही है। समस्या वैसी की वैसी है। उमा ने सुंदरकांड की चौपाई का उदाहरण दिया विनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत। बोले राम सकोप तब, भय बिन होय न प्रीत।  उन्होंने पुलिस से कहा कि नशे से होने वाले अपराध से महिलाओं को सुरक्षित करें। दुर्घटनाएं ना हो, लोग स्वस्थ्य रहें। उन्होंने मिसरोद के थाना प्रभारी का कहा है कि मैं तीन दिन बाद फिर आऊंगाी। फिर यहीं रहूंगी। बता दें इससे पहले उमा भारती ने गोविंदपुरा क्षेत्र शराब की दुकान पर पत्थर फेंका था।

विज्ञापन

उमा भारती ने चौपाल के बाद ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि करीब सवाल महीने पहले मेरी और शिवराज जी की शराबबंदी को लेकर लंबी वार्ता हुई फिर दिल्ली में हमारी पार्टी संगठन के वरिष्ठतम नेतृत्व से मेरी इसी विषय पर बातचीत हुई। फिर भोपाल में हमारी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के अंदर मध्य प्रदेश पार्टी संगठन के वरिष्ठ प्रभारियों से भी इसी संबंध में लंबा संवाद हुआ। तथा इन तीनों मीटिंग में सबका यही कहना था कि सब शराब के खिलाफ है एवं निषिद्ध स्थानों पर शराब की दुकान नहीं होना चाहिए तथा शराब पिलाने के अहाते तो मध्य प्रदेश में कहीं नहीं होना चाहिए। इस संपूर्ण प्रसंग में लगभग डेढ़ महीना निकल चुका है, मुझे विश्वास है कि जब इन दिनों इतने महत्वपूर्ण लोगोंे से बातचीत हो चुकी है तो कुछ सकारात्मक परिणाम आएगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमा ने लिखा कि नशा एवं शराब के खिलाफ जागरूकता का अभियान चलेगा यह बात हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के अध्यक्ष महोदय कह चुके हैं। बातचीत के परिणाम आने की प्रतीक्षा करते हुए मैं आज से जागरूकता अभियसान प्रारंभ कर रही हूं क्योंकि जागरूकता अभियान हमारी पार्टी एवं सरकार की नीति के ही अनुसार है।

उमा ने कहा कहा कि एक अजीब सी विसंगति देखी, हमारे देश में में शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है तो जो अहातों में बैठकर बड़े-बड़े झुंड में शराब पी रहे हैं वह जब बाहर निकलेंगे तो वह घर कैसे जायेंगे।   खुद वाहन चलाकर या घर का कोई वाहन लेकर उनको लेने आएगा या सरकार खुद उसके लिए वाहन की व्यवस्था करेगी क्योंकि यहां हमारी ही नीति में विसंगति एवं विरोधाभास है।

उमा ने कहा कि यह अभियान तेजी पकड़े यह बहुत जरूरी है। मैं इसके लिए पंजाब का उदाहरण दूंगी, पहले शराब पीने का प्रचंड दौर चला फिर एक समय ऐसा आता है कि शराब से नशे की हवस पूरी नहीं होती तो व्यक्ति दूसरे नशे करता है और फिर भरी जवानी में नष्ट हो जाता है। यही उड़ता पंजाब की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed