फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Khandwa Temple Case Dalit Girl Assaulted

Atrocities On Dalits: मंदिर के सामने से गुजरने पर दलित लड़की को लात घूंसों से मार-मारकर अधमरा किया

Tue, 23 Aug 2022 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडावा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 06:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडावा जिले में दलित समाज की लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के सामने से गुजरने पर दलित लड़की को नौ लोगों ने लात-घूंसों से मार-मारकर अधमरा कर दिया। सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन अब वे खुली हवा में चैन की सांस ले रहे हैं।

विज्ञापन
MP Khandwa Temple Case Dalit Girl Assaulted
अस्पताल में भर्ती लड़की - फोटो : Social Media

विस्तार

खंडवा जिले में मंदिर के सामने से निकलने पर नौ लोगों ने 15 साल की दलित लड़की को बुरी तरह पीट दिया। महिला और पुरुष उस पर सामूहिक रूप से टूट पड़े। लात-घूंसों से उसे इतना मारा कि उसकी पसली में गंभीर चोट आ गई। लड़की का खालवा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 19 अगस्त की रात की है, पुलिस ने नौ आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इनमें छह महिलाएं हैं, सभी आरोपियों को थाने से जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला आदिवासी बहुल क्षेत्र खालवा के भोगांवा गांव का है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पीड़िता प्रियंका कटारे ने बताया, 19 अगस्त को जन्माष्टमी की रात गांव के भीलट बाबा मंदिर के पास मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा था। वहां उमा माली, संतोष माली, गणेश माली, कमल माली, सुनीता माली, अनिता माली, क्षमा माली और राधु माली कार्यक्रम में थी। मैं वहां से अपने घर की तरफ जा रही थी। शारदा, क्षमा और राधु बोलीं- ये नीच जाति की मंदिर के सामने हमारे कार्यक्रम में कैसे आ गई। तब मैंने शारदा से कहा- तुम मुझसे भेदभाव कर रही हो। इसी बात को लेकर कमला और गणेश ने मुझे जाति सूचक गालियां दीं। दोनों ने मुझे डंडे से मारा। इससे दाहिने तरफ की पसली में चोट लगी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया, शारदा बाई, अनिता बाई और क्षमा बाई ने लात-घूसों से मारा। वहां पर जितने भी लोग मौजूद थे, सभी ने मारपीट की। मेरे रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी बहन, मां और रिश्तेदार आ गए। मुझे भीड़ से बचाकर ले गए। आरोपियों ने कहा, दोबारा कार्यक्रम में आना मत, नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की इंदौर निवासी बड़ी बहन ने बताया, शुरू में हम लोग इसलिए खामोश रहे, ताकि विवाद आगे न बढ़ जाए। लेकिन आरोपी पक्ष ने समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दी। दूसरी तरफ, मारपीट में आई चोटों के कारण बहन दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed