{"_id":"614db6fe8ebc3efd7c023115","slug":"mp-illegal-structures-on-govt-land-worth-rs-1-000cr-razed-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में बड़ी कार्रवाई: एक हजार करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त, 38 एकड़ पर किया अवैध निर्माण ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में बड़ी कार्रवाई: एक हजार करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त, 38 एकड़ पर किया अवैध निर्माण ढहाया
Fri, 24 Sep 2021 05:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:01 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भू माफिया व सरकारी जमीनें हड़पने वालों के खिलाफ शासन ने अभियान छेड़ा दिया है। पहले दिन दो मैरिज गॉर्डन समेत कई दुकानों का अवैध निर्माण गिराकर जमीन मुक्त कराई गई।
विज्ञापन
इंदौर में दो अवैध मैरिज गॉर्डनों को गिराया गया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में भू माफिया के खिलाफ शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक हजार करोड़ रुपये मूल्य की 38 एकड़ सरकारी जमीन पर किया गया अवैध निर्माण ढहा दिया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के कनाडिया रोड के विभिन्न स्थानों पर करीब 38 एकड़ सरकारी जमीन पर भू माफिया ने अवैध निर्माण कर रखा था। एडीएम पवन जैन ने बताया कि इस जमीन का बाजार मूल्य 1000 करोड़ रुपये है।
दो मैरिज गॉर्डन भी बना लिए थे
शहर में भू माफिया के हौसले कितने बढ़े हुए थे कि उन्होंने सरकारी जमीन पर दो मैरिज गॉर्डनों का भी निर्माण कर लिया था। सालों से इनके जरिए लाखों रुपये की कमाई भू माफिया कर रहे थे। एडीएम जैन ने बताया कि जिला प्रशासन व नगर निगम की साझा टीम ने शुक्रवार को इन अवैध निर्माणों को गिरा कर जमीनें मुक्त करा ली।
विज्ञापन
90 दुकानें को भी गिराया गया
नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर संदीप सोनी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 90 बड़ी छोटी दुकानों का भी गिराया गया, जो सरकारी जमीन पर बनी थीं।
मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में स्थानीय प्रशासन को सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद भू माफिया व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है।