फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Human Rights Commission: Khandwa SP and Shajapur collector summoned, a matter related to human rights

MP Human Rights Commission: खंडवा एसपी और शाजापुर कलेक्टर से जवाब तलब, मानव अधिकार से जुड़ा मामला

Thu, 23 Jun 2022 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 05:42 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन ने मानव अधिकार हनन से जुड़े दो मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
MP Human Rights Commission: Khandwa SP and Shajapur collector summoned, a matter related to human rights
मानव अधिकार से जुड़े दो मामलों का राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानव अधिकार से जुड़े दो मामलों का राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। खंडवा एसपी और शाजापुर कलेक्टर से जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन ने मानव अधिकार हनन से जुड़े दो मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। पहला मामला खंडवा का है, जिले में वाहन चोरी के अपराध में पकड़े गए भगवान सिंह (65) निवासी बड़वाह की पुलिस अभिरक्षा में बीते बुधवार को मौत हो गई थी। शहर कोतवाली से पुलिस आरोपी को बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आयोग ने कहा है कि एसपी इस घटना से जुड़े सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ (पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित) दो माह में विस्तृत प्रतिवेदन भिजवाएं। 

उल्लेखनीय है कि मृतक के परिजनों का आरोप हैं उसे हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी, पुलिस ने अभिरक्षा में उसे दवा तक नहीं खाने दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी खंडवा ने लापरवाह कोतवाली थाना प्रभारी को हटा दिया है। मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो गई है। एसपी का कहना है बाइक चोरी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को तबीयत खराब हुई, तो टीआई अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा मामला शाजापुर का है। यहां मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी। दरअसल शाजापुर जिले में नल-जल परियोजना के तहत चल रहे काम में लाइन डालने गड्ढे में उतरे दो मजदूर मिट्टी धंसने से दब गए थे। एक की मौत हो गई, दूसरा घायल है। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर शाजापुर एवं जिले के पीएचई/नल-जल परियोजना अधिकारी से एक माह में जवाब मांगा है। आयोग ने यह भी पूछा है कि मामले में एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं ? मृतक के परिवार को कोई मुआवजा राशि दी गई है या नहीं ? 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed