फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Home Minister Narottam Mishra said that Kamal Nath and Congress talk only imaginary things

MP News: नरोत्तम का तंज- कमलनाथ के आश्वासन काल्पनिक,  दिग्विजय को राम, राष्ट्र और राष्ट्रध्वज से परेशानी

Mon, 01 Aug 2022 12:35 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 12:35 PM IST
सार

कमलनाथ के गोमूत्र खरीदने के वादे पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस सिर्फ काल्पनिक बातें करते हैं। 
 

विज्ञापन
MP Home Minister Narottam Mishra said that Kamal Nath and Congress talk only imaginary things
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कसा तंज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि उनकी पार्टी 2023 सरकार में आई तो गोमूत्र खरीदने की योजना लागू की जाएगी। इस वादे को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने काल्पनिक बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने तंज कसा कि अगर वो सरकार में आते हैं तो... बिना खंबे के आसमान टिकाए तो वह गिर गया तो... यह सब काल्पनिक है।  कमलनाथ के सभी आश्वासन काल्पनिक होते हैं। जनता भी अब उनके आश्वासनों को काल्पनिक ही मानती है।
विज्ञापन


अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में नरोत्तम मिश्रा ने कई मुद्दों पर कांग्रेस की खिंचाई की। दिग्विजय सिंह ने तिरंगा अभियान को लेकर सवाल उठाए हैं। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि "आदरणीय दिग्विजय सिंह जी को राम, राष्ट्र और राष्ट्रध्वज से क्या परेशानी होती है, यह मैं आज तक समझ नहीं पाया। तिरंगा इस राष्ट्र के स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है। हमने देखा कि यूक्रेन युद्ध के दौरान तिरंगे की सरपरस्ती में विश्व के लोग निकले थे। किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि कोई टेढ़ी आंख से उसे देख लें। मोदी जी ने आह्वान किया और पूरा देश खड़ा हो गया। लॉकडाउन का बोला तो पूरा देश जाम हो गया। उन्होंने कहा ताली बजाओ, तो लोगों ने थाली तोड़ ली। उन्होंने कहा कि दीया जलाओ तो लोगों ने दीवाली मना ली। न जाने दिग्विजय सिंह को राम, राष्ट्र और राष्ट्रध्वज से क्या परेशानी है। मैं तो उनसे आग्रह करूंगा कि राघौगढ़ के किले पर तिरंगा फहराए और उन्हें तो पूरे राघौगढ़ में तिरंगा फहराना चाहिए।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की बागियों पर कार्रवाई पर
कांग्रेस ने पंचायत और नगर निगम चुनावों को लेकर करीब 500 नेताओं पर कार्रवाई की है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह (कांग्रेस0 हर बार कमेटियां बनाते हैं। उन्हें तो कमेटियां स्थायी बनाकर रख लेना चाहिए। चुनाव समाप्त होने पर उसे जारी कर देना चाहिए। इससे उनका काम आसान हो जाएगा।  

खंडवा के छात्र को मिली धमकी पर
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि असीम जायसवाल ने इंदौर से एलएलबी की है। वह वर्तमान में खंडवा में रह रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डाली थी। उस पर उन्हें 25 जुलाई को पाकिस्तान से कोई फोन आया था। 26 जुलाई को व्हॉट्सएप से भी पोस्ट आई थी। 27 जुलाई को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से उन्हें राउंड-अप सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस उनके संपर्क में है। 


संजय राउत की गिरफ्तारी पर
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संजय राउत जी की बात हो या नवाब मलिक की, एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। जो विषय है, उसका जवाब नहीं देना। यह कोशिश में लग जाते हैं कि भ्रष्टाचार को किस तरह शिष्टाचार साबित कर दें। संजय राउत जैसे लोग ईडी में तो गए, पर आज तक उन्होंने मीडिया को बताया नहीं कि वे निर्दोष कैसे है। यह सब लोग काले कारनामों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में NIA की कार्रवाई पर 
रविवार को मध्यप्रदेश के भोपाल और रायसेन में एनआईए ने कार्रवाई की थी। दो लोगों को हिरासत में लिया था। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एनआईए ने पूछताछ के लिए मोहम्मद अनस और मोहम्मद जुबेर को हिरासत में लिया था। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। मामला टेलीग्राम पर बने कुछ ग्रुप्स को लेकर है। आईएसआई के नाम से यह ग्रुप बने थे। एनआईए वाले मोबाइल-लैपटॉप का क्लोन बनाकर ले गए हैं। यह मध्यप्रदेश के बाहर का विषय था। बिहार के फुलवारी शरीफ आतंकवाद का मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed