{"_id":"5f340fcf8ebc3e4adf3faa49","slug":"mp-gst-officials-reveals-17-crore-tax-evasion-by-cement-producer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने सीमेंट कारोबारी की 17 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने सीमेंट कारोबारी की 17 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी
Wed, 12 Aug 2020 09:20 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
GST
- फोटो : iStock
जीएसटी खुफिया अधिकारियों ने बुधवार को सतना में एक प्रमुख सीमेंट कारोबारी की 17 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया और इसके एक निदेशक को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार जीएसटी अधिकारियों ने मैहर, सतना स्थिति सीमेंट विनिर्माता और उसके पंजीकृत डीलरों और वितरकों के विभिन्न ठिकानों पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पांच अगस्त से 11 अगस्त के बीच छापे मारे।
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय के भोपाल क्षेत्र द्वारा जारी बयान में कहा गया कि छापों से इस बात के संकेत मिले हैं कि वस्तु तथा सेवा कर (जीएसटी) के बिना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में सीमेंट और क्लिंकर की आपूर्ति की गई है।
ये छापे मैहर, सतना, इलाहाबाद, कुशीनगर, आगरा, कानपुर और नई दिल्ली में मारे गए। एक सप्ताह लंबे इस अभियान में कुल 28 छापे मारे गए।
बयान में कहा गया है कि डीजीजीआई के दल को शनिवार के दिन कारखाने की तलाशी के दौरान कर्मचारियों की भीड़ ने घेर लिया था, जिन्होंने धमकी दी थी और आधिकारिक कार्यवाही में हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस से तत्काल सहायता का अनुरोध किया गया था। आगे का अभियान मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदान किए गए सुरक्षा कवर के तहत किया गया।