फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp govt will pay 5 thousand par month to everyone who lost his eyes

एमपीः आंख गंवाने वालों को हर महीने 5 हजार देगी सरकार

Wed, 09 Dec 2015 04:50 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
Mp govt will pay 5 thousand par month to everyone who lost his eyes

मध्यप्रदेश में आंखों के आपरेशन के दौरान अपनी रोशनी खोने वाले लोगों के लिए शिवराज सिंह सरकार राहत भरी खबर लेकर आई है। सरकार ने सभी पीड़ितों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ने अगले आदेश तक फिलहाल सभी नेत्र चिकित्सा शिविरों पर रोक लगा दी है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा की। बता दें कि मध्यप्रदेश के बड़वाणी में बीते 16 नवबंर को नेत्र रोगियों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लगे शिविर में 90 रोगियों की आंखों के मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया था। आपरेशन के बाद काफी संख्या में रोगियों को आंखों में इन्फेक्शन की दिक्कत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान इनमें से 23 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। मामले में सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नेत्र चिकित्सक को निलंबित कर अपर वित्त सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी बैठा दी थी।

विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा

Mp govt will pay 5 thousand par month to everyone who lost his eyes

दो दिन पहले सरकार ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ‌सिविल सर्जन को भी निलंबित करने के साथ ही प्रत्येक पीड़ित को 2 लाख रुपये मदद की घोषणा भी की थी। वहीं सरकार द्वारा बनाई गई जांच कमेटी में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन, भोपाल स्थित एम्स के विशेषज्ञ शामिल थे।

टीम ने जांच शुरू करते हुए मरीजों को दी गई दवाइयों और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने यह जांचने का प्रयास किया कि आपरेशन से पहले और बाद में कहां चूक हुई जिसकी वजह से इस तरह लोगों को अपनी आंखों से हाथ धोना पड़ा।

जानकारी के अनुसार राज्य में हर साल पांच लाख से ज्यादा मरीजों की आंखों का मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाता है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि जांच के बाद गलती पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

वहीं इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्वास्‍थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की, लेकिन सरकार ने इसे सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed