फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPSDR 2022: CM Shivraj said – Madhya Pradesh is ready to stand in the category of developed states from BIMARU state, know what else the CM said?

MPSDR 2022: CM शिवराज बोले- एमपी बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होने को तैयार

Tue, 05 Apr 2022 04:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Apr 2022 04:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सुशासन और डेवलपमेंट रिपोर्ट-2022 का दिल्ली में सोमवार को विमोचन किया। 340 पेज की रिपोर्ट में प्रदेश सरकार के पिछले 15 सालों में लिए गए निर्णय और विभिन्न नवाचारों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
MPSDR 2022: CM Shivraj said – Madhya Pradesh is ready to stand in the category of developed states from BIMARU state, know what else the CM said?
मध्य प्रदेश के सुशासन और डेवलपमेंट 2022 की रिपोर्ट का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में सोमवार को प्रदेश के सुशासन और डेवलपमेंट रिपोर्ट-2022 का विमोचन किया। 340 पेज की रिपोर्ट में प्रदेश सरकार के पिछले 15 सालों में लिए गए निर्णय और विभिन्न नवाचारों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सारी दुनिया को मेहमान मानते हैं। भारत ने हजारों साल पहले वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि कोई कितने समय तक मुख्यमंत्री रहा, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वह कैसा मुख्यमंत्री रहा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर एक शक्ति है जो भारत के लिए काम कर रही है। वे भारत के लिए वरदान हैं। वे भारत के लिए काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के लिए काम करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश पहले बीमारू राज्यों की श्रेणी में आता था। हमारी सरकार में मध्य प्रदेश विकासशील राज्य तो बना ही, साथ ही अब यह विकसित राज्यों की श्रेणी में भी खड़ा होने के लिए तैयार है।
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि प्रदेश में 3 लाख किमी सड़कें बनाई हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सबसे ज्यादा गुणवत्तापूर्ण काम मध्य प्रदेश ने किया है। शिवराज ने कहा कि प्रदेश में बिजली की उपलब्धता को बढ़ाकर 21 हजार मेगावॉट किया है। हम ग्रीन और क्लीन एनर्जी पर फोकस कर रहे हैं। गेहूं के उपार्जन में हमने पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ दिया है। मध्य प्रदेश का गेहूं गोल्डन ग्रेन कहा जाता है। दलहन और तिलहन उत्पादन में मध्य प्रदेश नंबर वन है।

शिवराज ने कहा कि बासमती जो कनाडा और अमेरिका जाता है, उसमें कई बार दूसरे राज्य अपनी सील लगाकर बेचते हैं, लेकिन वह चावल हमारा होता है। 44 लाख 600 करोड़ रुपये का केन बेतवा प्रोजेक्ट भी मंजूर हो गया। शिवराज ने कहा कि हमने सिंचित क्षेत्र को 43 लाख हेक्टेयर कर दिया है। मध्य प्रदेश में रिवर लिकिंग कर रहे हैं। हमने 26 सौ करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत की है। मध्य प्रदेश आज तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। कोविड प्रबंधन का नया मॉडल बनाया है। शिवराज ने कहा कि हमने प्रदेश में 925 बेकार कानूनों को हटाया।

 
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें सौंपा था, उस काम को हमसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दिखाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 सौ से ज्यादा कानूनों को खत्म कर दिया। भर्ती में इंटरव्यू लेने के नियम को खत्म किया। राजपत्रित अधिकारियों से डॉक्यूमेंट अटेस्टेट कराने के नियम को बदल दिया। उन्होंने कहा कि यही सुशासन है।


 
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश सरकार के मंत्री विभिन्न देश के राजदूत समेत अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट का परिचिय देते हुए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्था भोपाल के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि यह सरकार के विशेष प्रयासों की रिपोर्ट है। रिपोर्ट के 14 चैप्टर में शुरुआत के चैप्टर में कोरोना काल में मध्य प्रदेश के जनभागीदारी मॉडल को बताया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की ट्रेड पॉलिसी बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed