MP Foundation Day: प्रदेश का 68वां स्थापना दिवस आज, सीएम शिवराज, कमलनाथ और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
1 नवंबर 1956 के मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था। प्रदेश में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन तारीख के बाद मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रत्येक वर्ष हम आनंद और उत्साह के साथ मध्य प्रदेश दिवस मनाते हैं, लेकिन आचार संहिता के कारण हम मध्य प्रदेश स्थापना दिवसा का शासकीय तौर पर आयोजन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन तारीख के बाद फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और फिर तिथि निश्चित करके हम धूम-धाम से मध्यप्रदेश दिवस मनाएंगे।
सीएम की जनता से अपील, बोले- बर्बादी और तबाही के जिम्मेदारों के हाथों में प्रदेश को ना सौंपे
मुख्यमंत्री ने अपने बयान पर बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका यह निवेदन भी है कि मध्यप्रदेश को ऐसे हाथों में न सौपें जो मध्यप्रदेश की तबाही और बर्बादी के जिम्मेदार थे। जिन्होंने मध्यप्रदेश को अंधेरों और गड्ढों का प्रदेश बना दिया था। भ्रष्टाचार और घोटालों का प्रदेश बना दिया था। सीएम ने कहा कि उनसे मध्यप्रदेश को बचाना है और तेज गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए और जनता के कल्याण के लिए आज मुझे कहते हुए गर्व है कि समाज के हर एक वर्ग के कल्याण के काम मध्यप्रदेश की धरती पर हुए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने हमारी गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय बहनों की जिंदगी में एक नया सवेरा लेकर आई है और बहनों की जिंदगी अब आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। किसान को किसान सम्मान निधि हो, गरीबों को पक्के मकान हो, नौजवानों को रोजगार हो, बच्चों को सीएम राइज़ स्कूल हो, हर क्षेत्र में बहुत बेहतर काम हो रहे हैं। इन कामों को आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश में फिर भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दें। यह निवेदन भी मैं करता हूं। एक बार फिर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाइया।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभअवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 1, 2023
कभी हम बीमारू थे, लेकिन आज सुचारू हैं। ये यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और वह समय दूर नहीं जब मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में देश का नम्बर 1 राज्य होगा।
आइए हम सब मिलकर समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर… pic.twitter.com/PlF9dlypM0
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने लिखा कि इंडिया यानी भारत' की ताकत वास्तव में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के समृद्ध इतिहास, विविध संस्कृतियों और परंपराओं के संगम में चमकती है।
Best wishes to the people of Madhya Pradesh, Karnataka, Chhattisgarh, Haryana, Kerala, Punjab, Andhra Pradesh, Lakshadweep, and Puducherry on their foundation day today.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 1, 2023
The strength of 'INDIA, that is BHARAT’ truly shines in the confluence of the rich histories, diverse…
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी सभी मध्य प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्व सीएम ने आगे लिखा आइए हम सब मिलकर अपने मध्य प्रदेश को संसार का सबसे स्वस्थ, सुरक्षित, सुखी, समृद्ध और सुसंस्कृत राज्य बनाने का संकल्प लें।
सभी मध्य प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 1, 2023
आइए हम सब मिलकर अपने मध्य प्रदेश को संसार का सबसे स्वस्थ, सुरक्षित, सुखी, समृद्ध और सुसंस्कृत राज्य बनाने का संकल्प लें। pic.twitter.com/lWaQrNkCDy
बता दें मध्य प्रदेश के गठन से पहले उसे सेंट्रल प्रोविंस यानी मध्य प्रांत और सीपी एंड बरार के नाम से जाना जाता था। आजाद भारत में रियासतों को मिलकार एक किया गया। इसी कड़ी में 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का गठन हुआ। मध्य प्रदेश का गठन सीपी एंड बरार, मध्य प्रांत, विंध्य क्षेत्र और भोपाल रियासत को एक कर किया गया है।
