फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Faggan Kulaste told One Nation One Election is need of country Adhir Ranjan is not authorized opposition le

Politics: फग्गन कुलस्ते ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' को बताया देश की जरूरत, कहा- अधीर रंजन अधिकृत अपोजिशन लीडर नहीं

Mon, 04 Sep 2023 12:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जन आशीर्वाद यात्रा के बाद मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पहुंचे। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अधीर रंजन चौधरी के कमेटी के इस्तीफे पर कहा, वो अधिकृत अपोजिशन लीडर नहीं हैं।
 

विज्ञापन
MP Faggan Kulaste told One Nation One Election is need of country Adhir Ranjan is not authorized opposition le
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही राज्य और केंद्र के नेताओं का आना-जाना शुरू हो जाता है और जन आशीर्वाद यात्रा के बाद फग्गन सिंह कुलस्ते कटनी पहुंचे और भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बयान दिया और अधीर रंजन चौधरी के कमेटी में शामिल न होने को लेकर भी आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


फग्गन सिंह कुलस्ते ने बोला कि एक कमेटी घोषित कर दी गई है, पूर्व राष्ट्रपति जी इसके संयोजक हैं। आज सबको इसकी आवश्यकता और जरूरत भी है कि पूरे देश भर के सभी राज्यों से बातचीत करेंगे। सभी से बात करने के बाद एक मत होने के बाद अंतिम निर्णय किया जाएगा। सभी का सामान्य सहमति बने ऐसा प्रयास है।
विज्ञापन


वहीं, अधीर रंजन चौधरी को लेकर बोले कि वैसे वो अधिकृत अपोजिशन लीडर नहीं हैं। उनकी पार्टी को हाउस के अंदर कोई भी मान्यता नहीं है। वह मेंबर पार्लियामेंट होने के नाते उनका राजनीतिक विषय हो सकता है, अपोजिशन लीडर के नाते नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed